30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व मुख्यमंत्री ने नाकोड़ा, जसोल व ब्रह्मधाम में किए दर्शन

- पार्टी कार्यकर्ताओं से की चर्चा

2 min read
Google source verification
Former Chief Minister visited Nakoda, Jasol and Brahmadham

Former Chief Minister visited Nakoda, Jasol and Brahmadham

बालोतरा. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुरुवार को जैन तीर्थनाकोड़ा, माता राणी भटियाणी मंदिर जसोल, श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थआसोतरा में दर्शन पूजन कर व प्रसाद चढ़ा प्रदेश में खुशहाली की कामना की।

नाकोड़ा तीर्थ- यहां मूलनायक भगवान नाकोडा पाश्र्वनाथ व अधिष्ठायक भैरवदेव के विधि विधान पूर्वक दर्शन पूजन किए। ट्रस्ट कार्यों का अवलोकन करते हुए इसकी सराहना की।

ट्रस्टी हुलास बाफना, चन्द्रशेखर छाजेड़, पूर्व अध्यक्ष अमृतलाल छाजेड़, पूर्व ट्रस्टी महेन्द्र चौपड़ा ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर, माला पहना व स्मृति चिन्ह देकर ट्रस्ट की ओर से बहुमान किया।

इस अवसर पर पूर्वमंत्री अमराराम चौधरी, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, भाजपा जिलाध्यक्ष बालोतरा सभापति सुमित्रा जैन, पूर्वनगरपालिका अध्यक्ष प्रभासिंघवी, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

माता राणी भटियाणी मंदिर जसोल- पूर्व मुख्यमंत्री नाकोड़ा में दर्शन पूजन के बाद कार से मंदिर पहुंचीं। यहां ट्रस्ट अध्यक्ष रावल किशनसिंह जसोल ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। राजे ने मुख्य मंदिर में दर्शन पूजन के बाद मंदिर परिसर में नवनिर्मित धर्मशाला का अवलोकन किया।

यहां भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने स्वागत किया। ब्रह्मधाम से वापसी के बाद हेलीपेड के पास राजे ने करीब 10 मिनट तक इंतजार किया। यहां पर लोगों से चर्चा की। भाजपा पार्षदों व अन्य लोगों ने राजे का स्वागत किया। महिलाओं ने चुनड़ी ओढ़ाई।

श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थआसोतरा- पूर्व मुख्यमंत्री कार से पहुंची तो उपस्थित जनों ने पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किया। वसुंधरा राजे ने श्री ब्रह्माजी के मंदिर में दर्शन कर शीश नवाकर प्रणाम किया। प्रसाद चढ़ा प्रदेश में खुशहाली की कामना की।

तीर्थसभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में श्री ब्रह्माजी का तीर्थ राजपुरोहित समाज विकास न्यास के कोषाध्यक्ष रामलाल राजपुरोहित ने उन्हें गुलदस्ता देकर, गिरधारीलाल राजपुरोहित सिंहा, वगतावरसिंह मांजीवाला, हेमसिंह महाबार, जोगराजसिंह जुडिय़ा, कानसिंह बिस्सू, देवीसिंह सिंहा, गोविंदसिंह कालूड़ी, गेबसिंह इन्द्राणा, लालसिंह बावड़ी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर बहुमान किया। वसुंधरा ने तीर्थ विकास कार्यों की सराहना की।

कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

पूर्वमुख्यमंत्री गुरुवार सुबह हेलिकॉप्टर से जसोल हैलीपेड पहुंची। पूर्वमंत्री अमराराम चौधरी, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश चौहान, सभापति सुमित्रा जैन, पूर्वपालिकाध्यक्ष प्रभासिंघवी, गोविंदसिंह कालूड़ी, खेताराम प्रजापत, आदि कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता भेंट कर उनका बहुमान किया। राजे से कार्यकर्ताओं से संगठन कार्यों पर चर्चा करते हुए आभार जताया।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग