scriptराजस्थान: बाड़मेर में तेज आंधी से पंडाल गिरा, 14 की मौत, CM ने दिए घटना की जांच के आदेश | Heavy Dust Storm in Balotra barmer, Many Dead, Injured | Patrika News
बाड़मेर

राजस्थान: बाड़मेर में तेज आंधी से पंडाल गिरा, 14 की मौत, CM ने दिए घटना की जांच के आदेश

Barmer Balotra Pandal collapse: जिले के बालोतरा के पास जसोल में रविवार को तेज आंधी से कथा आयोजन का पंडाल गिर गया। इसमें 14 लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

बाड़मेरJun 24, 2019 / 08:08 am

Kamlesh Sharma

Heavy Dust Storm in Balotra
बाड़मेर। Barmer Balotra Pandal collapse: जिले के बालोतरा के पास जसोल में रविवार को तेज आंधी से कथा आयोजन का पंडाल (Pandaal collapsed in Barmer ) गिर गया। इसमें 14 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी व निजी वाहनों से अस्पताल में पहुंचाया। कथा आयोजन में करीब 1500 से अधिक लोग मौजूद थे। हादसे के बाद बचाव और राहत कार्य शुरु कर दिया है। पुलिस महानिरीक्षक रेंज जोधपुर सचिन मित्तल ने 12 की मौत की पुष्टि की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
ram katha in balotra
https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1142767433242927107?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/Barmer?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
प्रधानमंत्री ने संवेदना व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को संबल प्रदान करने का ट्वीट किया।

https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw
राहुल गांधी ने किया ट्वीट
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि रामकथा के दौरान टेंट गिरने से हुए हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की जान जाने की जानकारी अत्यंत दु:खद ,दुर्भाग्यपूर्ण है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने, शोकाकुल परिजनों को संबल देने की प्रार्थन है। घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1142821798221762560?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/UPDATE?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
बाड़मेर में पंडाल गिरने से 15 लोगों की मौत, पीएम मोदी व सीएम गहलोत ने ट्वीट कर जताया दुख

जानकारी अनुसार श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान जसोल के तत्वावधान में राम कथा (ram katha in balotra) का आयोजन एक दिन पहले शुरू हुआ। जहां अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथाकार मुरलीधर महाराज प्रवचन सुना रहे थे। रविवार को अचानक तेज आंधी आने से पण्डाल गिर गया और पण्डाल में दबने से 14 लोगों की मौत हो गई। अचानक हुए घटनाक्रम के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं कई लोग पण्डाल में विद्युत लाइन की चपेट में आने से घायल हो गए। हादसें के बाद मौके पर बड़ी संख्या में प्रशासनिक अमले के अधिकारी पहुंचे और बचाव कार्य शुरू हुआ। घायलों को नाहटा अस्पताल बालोतरा पहुंचाया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है।
हादसे की जानकारी के बाद शहर के निजी चिकित्सालयों के चिकित्सक बड़ी संख्या में सरकारी चिकित्सालय पहुंचे और घायलों का उपचार शुरु कर दिया है। हादसे की जानकारी पर पूर्व मंत्री अमराराम, नगर परिषद रतन खत्री, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश चौहान सहित विभिन्न संगठनों संस्थाओं के पदाधिकारी चिकित्सालय पहुंचे। घटना की जानकारी ली। वहीं चिकित्सकों को बेहतर उपचार व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
VIDEO : पांडाल गिरने से पहले दी थी कथावाचक ने चेतावनी, तूफान से गिरा पांडाल, मची भगदड़, 14 से ज्यादा की मौत, 50 घायल

ram katha in balotra
हादसे के शिकार लोग

हादसें में देवीलाल पुत्री भीमाराम खत्री, जब्बरसिंह गोलिया, केवलदास संत जसोल, पेमाराम पुत्र कुंभाराम जसोल, चम्पालाल पालीवाल, अविनाश जोधपुर, इन्द्रसिंह पुत्र मोतीसिंह जागसा, सांवलदास संत जसोल, मलसिंह पुत्र उम्मेदसिंह प्रतापनगर, सुंदर देवी पत्नी जेठाराम माली, रमेश पुत्र राठी जी, नारंगी देवी पुत्र जोगाराम की मौत हो गई।
जसोल में कथा के दौरान आंधी ने एक मिनट में ही मंजर बदल दिया, मची भगदड़ और चारों तरफ चीख पुकार… देखे वीडियो

कथा वाचक बोले- तेज आंधी, पांडाल गिर रहा है बाहर निकलो
दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे कथा वाचक मुरलीधर महाराज प्रवचन दे रहे थे और अचानक तेज आंधी का अहसास हुआ। उन्होंने श्रद्धालुओं को कहा कि हवा तेज है, कथा को रोकना पड़ेगा। बहुत तेज है, पांडाल उड़ रहा है। धीरे-धीरे पांडाल गिरने लगा। कथा वाचक ने कहा कि आप सभी पांडाल खाली कर बाहर निकलो और खुद भी दौड़ते हुए बाहर निकले। इतने में ही डोम ढह गया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे।

Home / Barmer / राजस्थान: बाड़मेर में तेज आंधी से पंडाल गिरा, 14 की मौत, CM ने दिए घटना की जांच के आदेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो