
Barmer news
बाड़मेर. बजरी खनन पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद जिले में धड़ल्ले से निजी सहित सरकारी निर्माण कार्यों में अवैध बजरी का उपयोग किया जा रहा है। कोर्ट के आदेशों की पालना करवाने के लिए प्रशासन को जिम्मेदारी सौंपी गई है। लेकिन पुलिस प्रशासन व खनन विभाग की मिलीभगत के चलते जिले भर में अवैध खनन का कारोबार बढ़ गया है। अधिकारी दावा कर रहे है कि अवैध बजरी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लेकिन कार्रवाई महज खानापूर्ति साबित हो रही है। ऐसे में शहर में सरकारी व निजी निर्माण में बजरी का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है।
कलक्ट्रेट परिसर: अधिकारियों को नहीं दिखते बजरी के ढेर
बाड़मेर कलक्ट्रेट परिसर में निर्माण कार्यों के चलते बजरी के ढेर लगे हैं। यहां डिप्टी व एसपी ऑफिस के पास न्यायालय भवन का निर्माण चल रहा है। यहां बजरी काम में ली जा रही है। जिम्मेदार अधिकारियों की आंखों के सामने बजरी खाली होती है, लेकिन सभी आंखे मूंदे हुए हैं। सीआईडी कार्यालय के पास भी निर्माण में अवैध बजरी का उपयोग किया जा रहा है।
मुख्य बाजार में बजरी का स्टॉक
शहर के बीचों- बीच प्रताप जी प्रोल के पास एक व्यापारी बजरी का कारोबार करता है। बजरी पर रोक के बावजूद यहां स्टॉक हो रहा है। डम्पर सड़क के किनारे करीब रोजाना ही खाली हो रहा है। फिर टै्रक्टर के जरिए शहर में मनमाने दामों पर बेचा जाता है। शहर में बजरी से भरे डम्पर व टै्रक्टर रात के समय प्रवेश करते हैं। सिणधरी रोड, शिवकर रोड व जोधपुर रोड के रास्ते बजरी शहर में पहुंचती है। शहर में बजरी का स्टॉक कर दिया जाता है। जहां से शहर में दिन भर बजरी का परिवहन होता है। डम्पर को गंतव्य तक ले जाने के लिए एस्कोर्ट भी किया जाता है। शहर में बजरी से भरे ट्रैक्टर अहिंसा सर्किल व कोतवाली के सामने से गुजरते हैं। लेकिन पकडऩा तो दूर, बजरी कहां से लाए यह भी नहीं पूछा जाता है।
आरएसी की टुकड़ी तैनात
जिले भर में बजरी का अवैध खनन बढ़ता देख आरएसी की टुकड़ी तैनात की गई है। विजिलेंस टीम के साथ आरएसी के 25 जवान तैनात हैं इसके बावजूद बजरी खनन पर लगाम नहीं लग पा रही है।
फैक्ट फाइल
-30-35 के करीब शहर में चल रहे सरकारी निर्माण कार्य
-150 से ज्यादा निजी भवनों का निर्माण जारी
-15-20 डम्पर बजरी के पहुंच रहे हैं शहर में रोजाना
Published on:
23 Jul 2018 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
