बाड़मेर

टायर फटने से पलटी गाड़ी, महिला की मौत

थाना क्षेत्र के भारतमाला राजमार्ग पर पटाऊ गांव के सरहद के पास टायर फटने से फोर व्हीलर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी पलटने के बाद एक महिला की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Jul 29, 2023

पचपदरा/पत्रिका. थाना क्षेत्र के भारतमाला राजमार्ग पर पटाऊ गांव के सरहद के पास टायर फटने से फोर व्हीलर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी पलटने के बाद एक महिला की मौत हो गई। परिवार सहित चार लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को साढ़े तीन बजे बागोड़ा के पासबगोलिया गांव से ईलाज के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल जोधपुर जा रही गाड़ी का पिछला टायर फटने से एक महिला की मौत हो गई। गाड़ी में सवार चार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी। घायलों को 108 एंबुलेंस से राजकीय नाहटा अस्पताल बालोतरा ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मोरों देवी(43) पत्नी नवाराम कलबी को मृत घोषित कर दिया। महिला के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए राजकीय नाहटा अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

यह लोग हुए घायल- गाड़ी का टायर फटने से परिवार के ही चार लोग घायल भी हो गए। जिसमें नवा राम पुत्र गीगाराम , सांवलाराम पुत्र गीगाराम ,हीराराम पुत्र गोखलाराम ,प्रभुराम पुत्र गुणेशाराम घायल हो गए हैं। सभी का ईलाज नाहटा अस्पताल में चल रहा है।

Published on:
29 Jul 2023 03:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर