8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस को बड़ा झटका, राजस्थान के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार राजस्थान के मिशन 25 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जुटी हुई है और इसी के तहत सोमवार को बाड़मेर-जैसलमेर के कांग्रेस के कई सक्रिय नेता भाजपा में शामिल हो गए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 26 Mar 2024, 10:43 AM IST

lok_sabha_election_2024.jpg

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार राजस्थान के मिशन 25 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जुटी हुई है और इसी के तहत सोमवार को बाड़मेर-जैसलमेर के कांग्रेस के कई सक्रिय नेता भाजपा में शामिल हो गए और उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की।

ये रहे मौजूद

इन नेताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी एवं प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी, जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी एवं जिलाध्यक्ष जैसलमेर चंद्रप्रकाश सहाड़ा आदि मौजूद थे।

सीएम से की मुलाकात

भाजपा सदस्यता ग्रहण करने के बाद इन नेताओं ने भाटी के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की और सभी ने लोकसभा चुनाव मे पूरी ताकत से पार्टी को विजय दिलवाने का संकल्प किया। इससे पहले जैसलमेर से नगरपरिषद सभापति हरि वल्लभ कल्ला, मोहनगढ़ के प्रधान कृष्ण मुकेश चौधरी, पूर्व प्रधान मूलाराम चौधरी, यूथ कोंग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रहे मनोहर पाबडा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बाड़मेर से राजस्थान विश्विद्यालय की पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रभा चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य और पूर्व बार अध्यक्ष करणाराम चौधरी के अलावा सिद्धार्थ कड़वासरा और रमेश कड़वासरा ने भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें- Loksabha Election: बीजेपी-कांग्रेस...राजस्थान में बसपा किसका बिगाड़ेगी खेल?