scriptवैक्सीनेशन: बाड़मेर ने एक दिन में मैजिक फिगर 1,00,000 को कर लिया पार | mega vaccination day | Patrika News
बाड़मेर

वैक्सीनेशन: बाड़मेर ने एक दिन में मैजिक फिगर 1,00,000 को कर लिया पार

-वैक्सीनेशन में दोपहर में तेजी, सुबह-शाम धीमा-बुजर्गों के लिए घर तक पहुंचकर लगाई वैक्सीन

बाड़मेरSep 15, 2021 / 09:00 pm

Mahendra Trivedi

वैक्सीनेशन: बाड़मेर ने एक दिन में मैजिक फिगर 1,00,000 को कर लिया पार

वैक्सीनेशन: बाड़मेर ने एक दिन में मैजिक फिगर 1,00,000 को कर लिया पार

बाड़मेर. वैक्सीनेशन कार्य को बूस्ट करने के लिए मंगलवार को जिले में चले मेगा वैक्सीनेशन अभियान में अब तक एक दिन का सबसे बड़ा मैजिक फिगर 1 लाख को पार कर लिया। अभियान के लिए 1038 स्थानों के अलावा टारगेट पाने के लिए टीमें घरों तक भी पहुंची। यहां पर बुजुर्ग जो सेंटर तक किसी कारण से नहीं जा सकते हैं, उनका टीकाकरण किया गया। रात 9 बजे तक के अपडेट में आंकड़ा 1,16,646 पर पहुंच गया।
मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव को लेकर जिले में उत्साह दिखा। एक दिन में एक लाख डोज लगाने के लिए टीमें पूरी दिन जुटी रही। यहां तक की शाम के 8 बजे बाद भी टीके लगाए गए। कार्मिकों की पूरी फौज ने दम लगा दिया और एक दिन में एक लाख डोज लगाने का टारगेट पूरा कर लिया।
दोपहर में सबसे ज्यादा टीकाकरण
जिले में मंगलवार को मेगा ड्राइव में कोरोना के टीके सबसे ज्यादा दोपहर में लगे हैं। जबकि सुबह शुरूआत में 8 बजे तक केवल 6 टीके लगे थे। लेकिन दोपहर में आंकड़ा बढ़ा। प्रति घंटा वैक्सीनेशन ट्रेंड में दोपहर 12 से 2 बजे तक लोग सेंटर्स पर सबसे ज्यादा पहुंचे।
कुल आंकड़ा पहुंचा 17.88 लाख के पार
जिले में मेगा वैक्सीनेशन के साथ ही अब 17.88 लाख के ऊपर तक आंकड़ा पहुंच चुका है। हालांकि इसमें प्रथम डोज लगाने वाले बहुत अधिक है और दोनों वालों की संख्या एक चौथाई ही है। मंगलवार को रात 9 बजे तक अपडेट के आंकड़ों के अनुसार कुल 1,16,646 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ।
पहले मेगा ड्राइव में चूक गए एक लाख से
जिले में 10 सितम्बर को मेगा अभियान में 97,291 लोगों का टीकाकरण किया गया था। इस दौरान 66331 को प्रथम डोज तथा 31630 को दूसरी खुराक लगाई गई थी। मेगा अभियान में एक लाख का लक्ष्य तय किया गया था। लेकिन बरसात के कारण व्यवधान के बावजूद 97 हजार लोगों ने उत्साह दिखाते वैक्सीनेशन करवाया।
वैक्सीनेशन ट्रेंड : जिले में प्रतिघंटा इस तरह चला टीकाकरण
समय टीकाकरण
सुबह 8 06
सुबह 9 128
सुबह 10 3083
सुबह 11 12203
दोपहर 12 18824
दोपहर 1 19558
दोपहर 2 17011
अपराह्न 3 14979
शाम 4 11798
शाम 5 8662
शाम 6 4712
शाम 7 3134
रात 8 1453
रात 9 1092

Home / Barmer / वैक्सीनेशन: बाड़मेर ने एक दिन में मैजिक फिगर 1,00,000 को कर लिया पार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो