14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर में ‘हाई रेड अलर्ट’ के बाद MLA रविंद्र सिंह भाटी का Video Viral, आम जनता से कर रहे ये अपील

MLA Ravindra Singh Bhati Social Media Post Viral: बाड़मेर में हाई रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों को घरों में रहने के निर्देश दिए गए हैं और बाज़ार बंद करवाकर सामूहिक कार्यक्रमों पर बैन लगा दिया गया है।

2 min read
Google source verification

India-Pakistan Tension: राजस्थान के बाड़मेर जिले में हाई रेड अलर्ट के बाद शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बाड़मेर की जनता से एक अपील करते नज़र आ रहे हैं।

दरअसल ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। दोनों देशों के बीच जंग वाले हालात बने हुए हैं, जिसके बाद से ही राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में बाड़मेर में हाई रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों को घरों में रहने के निर्देश दिए गए हैं और बाज़ार बंद करवाकर सामूहिक कार्यक्रमों पर बैन लगा दिया गया है। इस पर ही विधायक ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर सुरक्षित रहने की अपील की है।

देखें वीडियो :

ये बोले रविंद्र सिंह भाटी

नमस्कार, मैं रविंद्र सिंह भाटी, बाड़मेर के तमाम लोगों से निवेदन करना चाहता हूं कि 'प्रशासन द्वारा अभी हाई रेड अलर्ट जारी किया गया है, ऐसे में सब घर पर रहें। व्यापारी और दुकानदार भाई, हेवी रेड अलर्ट तक प्रतिष्ठान को मंगल रखकर घरवालों के साथ रहें। साथ ही जो डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन और राजस्थान सरकार की तरफ से निर्देश आ रहे हैं, उनकी पूर्ण रूप से पालना करें। अगर कोई व्यक्ति निर्देशों की पालना नहीं कर रहा है, तो उनसे भी निवेदन है कि कृपया इसकी पालना करें। साथ ही यह आर्मी का बड़ा मूवमेंट है, ऐसे में उनकी किसी भी गतिविधियों को सोशल मीडिया पर अपलोड न करें, जिससे कि अपनी सूचना बाहर तक जाए।'

यह भी पढ़ें : ‘आपकी छुट्टियां कैंसिल हो गई है, तुरंत आ जाएं….’ 5 दिन में ही बॉर्डर पर लौटा जवान, भावुक पत्नी बोली...

इन 6 जिलों में अलर्ट

राजस्थान के सीमावर्ती जिले बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और फलोदी जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है, जिसके बाद से ही लोगों को घरों में रहने की अपील की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

शिवशक्ति जसदेर धाम में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़ बाड़मेर। शहर के शिवशक्ति जसदेर धाम में महाशिवरात्रि और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सात दिवसीय शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। कथा का वाचन करते हुए पांचवे दिन साध्वी सत्यसिद्धा गिरी ने श्रद्धालुओं को गहन आध्यात्मिक संदेश देते हुए कहा कि शिव महापुराण कथा का श्रवण अमोघ फलदायी है। यह जन्म जन्मांतर के पापों का नाश करता है। मोक्ष, ज्ञान, सुख और समृद्धि प्रदान करता है। श्रद्धापूर्वक कथा सुनने से असाध्य रोग, संतानहीनता और भाग्यहीनता दूर हो जाती है। यह मन को शुद्ध करती है, भक्ति भाव बढ़ाती है और साधक को शिवलोक प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। शिव तत्व की व्याख्या करते बताया कि हिंदू दर्शन, विशेषकर शैव मत में शिव तत्व परम चेतना, शुद्ध ऊर्जा और निराकार ईश्वर का मूल सिद्धांत है। यह समय, स्थान तथा पंचतत्वों से परे है और सृजन विनाश का आधार है। शिव तत्व हर प्राणी में व्याप्त निर्गुण आत्मा है, जो शाश्वत आनंद और अहं चेतना का स्वरूप है। रामपुरी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि ईश्वर का नाम जप और सद्कर्मों के मार्ग पर चलकर ही जीवन का उद्धार संभव है। उन्होंने सभी भक्तों से महाशिवपुराण कथा का श्रवण करने का आह्वान किया तथा युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। 15 फरवरी शिवरात्रि को रुद्राभिषेक, मूर्तियां प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य रात्रि जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक कालु सिंह गंगासरा, कुंभाराम कुम्भवाणी, रणवीर सिंह राठौड सहित कई कलाकार प्रस्तुति देंगे। मीडिया प्रभारी हरिसिंह राठौड ने बताया कि पांचवें दिन की कथा के दौरान स्वामी प्रतापपुरी महाराज के शिष्य रामपुरी महाराज, सावल पुरी, बलदेव पुरी महाराज तारातरा, जेठपुरी महाराज, हुकमपुरी महाराज, नरेंद्र पुरी और संतोष पुरी का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। कथा में दीपक कडवासरा, कैलाश कोटडिया, पवन ऐचरा, अर्जुन सिंह महेचा, पदम सिंह भियाड, नारायण सिंह गोगादेव, पृथ्वीसिंह महेचा, भुरसिंह दोहट, लूणाराम माली, दीपक माली, कालु माली, उगम सिंह सोलंकी, मोहन लाल माली, रमेश कुमार शर्मा, नवीन कुमार शर्मा, धनश्याम जागिड, दुर्गाराम राव