पीछा कर दबोचा- दोनों आरोपितों को पुलिस थाना सेड़वा के हैड कांस्टेबल शंभूराम, कांस्टेबल जोगेंद्रकुमार, बाबूलाल एवं ऊर्जाराम ने पकड़ा। उन्होंने साहस का परिचय देते हुए रात्रि के अंधेरे एवं रेतीले धोरों में करीब 15 किलोमीटर तक आरोपितों का पीछा किया। इस दौरान आरोपितों ने पुलिस को गच्चा देने का प्रयास किया, लेकिन पुुलिस ने पीछा नहीं छोड़ा। पुलिस ने लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लूटी गई राशि एवं एक पिस्टल बरामद की।