12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्भवती महिला के हाथ-पांव तोड़े, निर्वस्त्र कर सड़क पर पटका… भाई को फोन पर कहा: बहन को ले जाओ

राजस्थान के बालोतरा जिले में शर्मसार करने वाली घटना, गर्भवती महिला को गर्भवती महिला को निर्वस्त्र हालत में हाथ पैर तोड़ सड़क पर पटका, आरोपी फरार, लिव-इन में रहने की जानकारी

less than 1 minute read
Google source verification
women

राजस्थान के बालोतरा जिले में शर्मसार करने वाली घटना घटित हुई। यहां एक गर्भवती महिला के साथ बेरहमी से मारपीट कर हाथ-पैर तोड़कर निर्वस्त्र कर उसके पिता के घर के पास फेंक दिया। आरोपी ने महिला के भाई को फोन कर कहा कि सड़क पर बहन पड़ी है, ले जाओ। सूचना मिलने पर गिड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीडि़ता को बालोतरा के नाहटा अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया है। पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मारपीट व दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की।

पुलिस के अनुसार जिले के एक गांव में महिला आरोपी युवक के साथ लिव-इन में रहती थी। महिला का आरोप है कि दहेज के लिए लंबे समय से परेशान करता था। रविवार देर रात दोनों में इसी बात पर झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर आरोपी ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। इसके बाद महिला को निर्वस्त्र कर पीड़िता के पिता के घर के पास पटक कर भाग गया।

भाई को किया फोन

आरोपी युवक ने महिला के साथ दरिंदगी करने के बाद उसके भाई को फोन किया। फोन पर उसने कहा कि सड़क पर बहन पड़ी है, उसे ले जाओ। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दहेज प्रताडऩा व मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है।

आरोपी पहले से शादी-शुदा

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में आरोपी युवक के पति होने का दावा किया है। हालांकि आरोपी युवक पहले से शादी-शुदा है और उसके दो बच्चे भी है। पीड़िता के साथ उसके लिव-इन में साथ रहने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग