15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब गुजरात को टक्कर देगा बाड़मेर, जैसलमेर भी कम नहीं, देखें ये रिपोर्ट

Rajasthan News : राज्य में केयर्न वेदांता की ओर से बाड़मेर के रागेश्वरी व आसपास के क्षेत्र में गैस का उत्पादन किया जा रहा है।

2 min read
Google source verification

Rajasthan News : प्राकृतिक गैस का उत्पादन बाड़मेर और जैसलमेर जिले में बढ़ने लगा है। बाड़मेर में उत्पादन वर्ष 2023-24 में प्रतिदिन 41-42 लाख क्यूबिक मीटर पहुंच गया है। रागेश्वरी गुड़ामालानी से लगातार बढ़ रहे गैस उत्पादन ने बाड़मेर से उम्मीदें बढ़ा दी हैं। इधर जैसलमेर के घोटारू, खारापार और चिन्नेवाला में खोदे गए कुओं में गैस मिली है।

बाड़मेर सांचौर बेसिन-नगर गांव में रागेश्वरी गैस टर्मिनल है।। यहां पर प्रतिदिन 41-42 लाख घनमीटर/प्रतिदिन गैस का उत्पादन हो रहा है। यहां 5932.9 मिलियन घनमीटर गैस का भण्डार है। यह भण्डार आगामी अन्वेषण में बढ़ सकता है। प्राकृतिक गैस के मामले में इसी भण्डार के बूते गुजरात को टक्कर देने की स्थिति है। गुड़ामालानी क्षेत्र में बीते पांच वर्ष में 69 नए गैस कुएं खोदे गए हैैं।

घोटारू में 14 कुओं में गैस

घोटारू, बाकिया, खारातार में निरीक्षण किया गया है। यहां 33 में से 14 कुओं में गैस के भण्डार मिले है। 19 ड्राईवेल है, जिनको बंद कर दिया गया हैै। दक्षिण खारातार में चरवाला एवं लंगवाला टिब्बा में गैस मिली है।

राजस्व बढ़ा

2018-19 में जहां 708.94 मिलियन क्यूबिक मीटर उत्पादन के साथ 100 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था जो 2021-22 में बढ़कर 1570.43 मिलियन क्यूबिक मीटर उत्पादन और 384 करोड़ 54 लाख रुपए हो गया। अब यह राजस्व 400 करोड़ के पार है।

गैस पाइपलाइन से जाती है

राज्य में केयर्न वेदांता की ओर से बाड़मेर के रागेश्वरी व आसपास के क्षेत्र में गैस का उत्पादन किया जा रहा है। गैस का वार्षिक उत्पादन कर पाइपलाइन के माध्यम से गैस नेशनल ग्रीड में भेजी जाती हैं। वहां से एग्रीमेंट के तहत जीएनएफसी, कृभको, नर्मदा वैली आदि फर्टिलाइजर उत्पादक कंपनियों को भेजी जाती है।

राज्य में इस तरह बढ़ा गैस उत्पादन

2009-10- 5.87
2010-11- 9.0
2011-12- 9.5
2012-13- 10.5
2014-15- 18
2015-16- 20-21
2016-17- 23.25
2017-18- 22-23
2018-19- 29.32
2019-20- 32-33
2021-21- 38-40
2022-23- 41-47
2023-24- 41-42
(लाख क्यूबिक मीटर)

यह भी पढ़ें- Railway News : मरुधर और शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन अपडेट, जानें अब किस रूट से चलेंगी ये गाड़ियां