
महालक्ष्मी प्रकटोत्सव का आयोजन 2 अक्टूम्बर को, व्रतोत्सव पूजन कथा के बाद शहरभर में बंटेगा प्रसाद
बाड़मेर.
महालक्ष्मी माता मंदिर रातानाड़ा प्रांगण में 2 अक्टूम्बर को महालक्ष्मी प्रकटोत्सव का आयोजन होगा। इस दौरान मेहंदी, मांडणा, म्यूजिकल चेयर, महिला भजन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसके बाद महालक्ष्मी व्रतोत्सव पूजन कथा एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
वाचनालय का लोकार्पण आज
बाड़मेर . स्थानीय रावणा राजपूत छात्रावास में विधायक निधि कोष से नवनिर्मित वाचनालय व सार्वजनिक टांके का लोकार्पण रविवार दोपहर 12 बजे होगा। समारोह में विधायक मेवाराम जैन, अमोलखसिंह दैया, सभापति लूणकरण बोथरा, प्रधान पुष्पा चौधरी, पहाड़सिंह, ईश्वरसिंह जसोल, गोरधन सिंह राठौड़ सहित समाज के लोग मौजूद रहेंगे।
महालक्ष्मी प्रकटोत्सव 2 को
बाड़मेर ञ्च पत्रिका . महालक्ष्मी माता मंदिर रातानाड़ा प्रांगण में 2 अक्टूम्बर को महालक्ष्मी प्रकटोत्सव का आयोजन होगा। इस दौरान मेहंदी, मांडणा, म्यूजिकल चेयर, महिला भजन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसके बाद महालक्ष्मी व्रतोत्सव पूजन कथा एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
बिना स्वार्थ कोई किसी का नहीं
बाड़मेर ञ्च पत्रिका . शहर के जैन न्याति नोहरे में चल रहे चातुर्मास प्रवचन के तहत शनिवार को साध्वी सुरंजना ने कहा कि जीवन स्वार्थ से भरा हुआ है। स्वार्थ के बिना कोई किसी का नहीं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपना जीवन ऐसा जीना चाहिए कि किसी के साथ संबंध न बिगड़ें सभी से संबंध मधुर बने रहें। उन्होंने परमात्मा की आराधना करने की बात कही। इस मौके पर सैकड़ों श्रावक श्राविकाएं मौजूद रही।
आगम ग्रंथों की शोभायात्रा आज
बाड़मेर. श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ की ओर से रविवार सुबह 7.30 बजे जैन धर्म के 45 आगम गं्रथों की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी खरतरगच्छ संघ चातुर्मास समिति के चन्द्रप्रकाश बी छाजेड़ ने दी।
भील युवा शक्ति सम्मेलन आज
बाड़मेर. भील समाज की ओर से रविवार को भील समाज सामुदायिक सभा भवन में युवा शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। गोविन्द भील ने बताया कि सम्मेलन में सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने व जोधपुर संभाग को रेगिस्तान जनजाति विशेष क्षेत्र घोषित करवाने की मांग पर चर्चा की जाएगी।
हड़ताल को समर्थन
बाड़मेर . स्टाम्प विक्रेता एवं लेख्य पत्र लेखक संघ ने शनिवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर मंत्रालयिक कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन दिया। अध्यक्ष सज्जनराज मेहता ने बताया कि संघ की ओर से हड़ताल को समर्थन देते हुए अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया गया है।
अग्रसेन जयंती महोत्सव पर प्रतियोगिताएं
बाड़मेर. अग्रसेन जयंती महोत्सव कार्यक्रमों के तहत शनिवार को महिला व पुरुष वर्ग की मटका फोड़ प्रतियोगिता अग्रवाल समाज भवन में हुई। कार्यकारणी सदस्य हितेश बिन्दल ने बताया कि सत्रह दिवसीय कार्यक्रम के महिला वर्ग की मटका फोड़ प्रतियोगिता में विजेता कुमारी मिनल गोयल व उपविजेता कुमारी दुर्गेश मोदी रहीं। पुरूष वर्ग में हार्दिक बंसल व गौरव मोदी विजेता रहे। बैडमिंटन बालिका वर्ग में विजेता राशि सिंहल व उप विजेता कर्तिका सिंहल रही। बालक वर्ग में कक्षा 8 से 12 में विजेता तरूण सिंहल व उपविजेता कनिष्क गुप्ता व कक्षा 12 में विजेता प्रवीण सिंहल व उपविजेता आयुष सराफ रहे।
...
Updated on:
01 Oct 2018 08:13 pm
Published on:
30 Sept 2018 07:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
