मन्दिर हमारी आस्था के प्रतीक - विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि मन्दिर हमारी आस्था के प्रतीक है। एेसे धार्मिक आयोजन से लोगों में प्रेम व भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सिवाना- समदड़ी- कल्याणपुर- बालेसर सड़क के लिए राज्य सरकार ने 320 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की है। दो माह के भीतर टेण्डर लगने के साथ कार्य जल्दी प्रारंभ करवाया जाएगा। बगेची गादीपति संत नरसिंगदास ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया । विकास अधिकारी अतुल सोलंकी, तहसीलदार सुरेन्दसिंह खंगारोत, पूर्व सरपंच बाबूलाल परिहार, कर्नल मानाराम माली, जिला परिषद् सदस्य इन्दाराम चौधरी, उपसरपंच मोहनलाल गहलोत ने भी विचार व्यक्त करते हुए समाज को संगठित रहने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही । जेठाराम माली ने सभी का स्वागत किया । संचालन तेजाराम माली ने किया ।
शीतल पेयजल की व्यवस्था - शोभा यात्रा दौरान नाकोड़ा भैरव पेट्रोल पम्प पर श्रद्वालुओं के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई । पम्प संचालक नरसिंग माली ने बताया कि श्रद्वालुओं के लिए पम्प पर शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई । कर्मचारी विजयसिंह राव, मूलसिंह, सलीम खान, जगदीश पटेल, उम्मेदखान आदि ने सेवाएं दी । नि.स.