16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थाने की हवालात में बंद आरोपी की तबीयत बिगड़ी, परिजनों ने जताया रोष

गिड़ा पुलिस थाने की हवालात में बंद 50 वर्षीय एक आरोपी की गुरूवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस पर पुलिस उसे लेकर गिड़ा चिकित्सालय गई, जहां पर चिकित्सकों ने उसका उपचार करने के बाद स्वास्थ्य में सुधार हो गया। तबीयत बिगड़ने की जानकारी पर आरोपी के परिजन थाने पहुंचे तथा थानाधिकारी पर मारपीट के आरोप लगाए।

less than 1 minute read
Google source verification

पुलिस पर मारपीट के लगाए आरोप

गिड़ा पुलिस थाने की हवालात में बंद 50 वर्षीय एक आरोपी की गुरूवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस पर पुलिस उसे लेकर गिड़ा चिकित्सालय गई, जहां पर चिकित्सकों ने उसका उपचार करने के बाद स्वास्थ्य में सुधार हो गया। तबीयत बिगड़ने की जानकारी पर आरोपी के परिजन थाने पहुंचे तथा थानाधिकारी पर मारपीट के आरोप लगाए। इसके बाद बायतु डीएसपी मौके पर पहुंचे तथा लोगों से समझाइश की। आरोपी का बायतु चिकित्सालय में स्वास्थ्य परीक्षण भी करवाया गया।

मारपीट के मामले में आरोपी

गिड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बुधवार को चिकित्सा कार्मिकों के साथ मारपीट व अस्पताल में तोड़फोड के मामले में पुलिस ने बुधवार रात को अहमद खां समेत चार जनों को हिरासत में लेकर शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। गुरूवार सुबह हवालात में अहमद खां को अचानक चक्कर आने लगे तथा बेहोश हो गया। इस पर थानाधिकारी देवाराम मय जाप्ता उसे तत्काल गिड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसका उपचार करने के बाद स्वस्थ हो गया। इसके बाद अहमद खां के परिजन व ग्रामीण गिड़ा थाने पहुंचे। इन्होंने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए। जानकारी पर बायतु डीएसपी गुमानाराम चौधरी भी गिड़ा थाने पहुंचे तथा लोगों से समझाइश की। उपिस्थतजनों ने अहमद खां का बायतु उप जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य परीक्षण करवाने की मांग की। जिस पर पुलिस ने बायतु चिकित्सालय में अहमद खां का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। एहतियातन मौके पर बायतु थानाधिकारी भंवरलाल मय आरएसी जाप्ता के तैनात रहे।

आरोप बेबुनियाद

मारपीट के आरोप बेबुनियाद है। आरोपी की सुबह चक्कर आने से तबीयत बिगड़ी। जिस पर उसे तत्काल अस्पताल ले जाकर उपचार करवा दिया। उसका स्वास्थ्य ठीक है। परिजनों की मांग पर बायतु चिकित्सालय में स्वास्थ्य परीक्षण भी करवा दिया गया। - देवाराम, थानाधिकारी गिड़ा