scriptबस्ती में दर्दनाक हादसा…नदी में नहा रहे दो बच्चे डूबे | Patrika News
बस्ती

बस्ती में दर्दनाक हादसा…नदी में नहा रहे दो बच्चे डूबे

मनवर कुआनों नदी के संगम स्थल लालगंज घाट पर नहाते समय दो किशोर डूब गए। आसपास के गोताखोरों की मदद से दोनों को पानी से निकालकर सीएचसी पहुंचाया। जहां दोनों को मृत बताया गया।

बस्तीJun 10, 2024 / 05:03 pm

anoop shukla

जिले में लालगंज थाना क्षेत्र स्थित कुआनों नदी में नहाते समय दो बच्चे डूबने लगे। यह देख नदी से बाहर खेल रहे बच्चे शोर मचाने लगे। बच्चों का शोर सुन ग्रामीण इकट्ठा हो गए, लेकिन तब तक दोनों बच्चे नदी में डूब गए थे। गोताखोरों की मदद से स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों को नदी से बाहर निकलवाया और उन्हें अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
उक्त थाना क्षेत्र का रहने वाला 14 वर्षीय बगुली उर्फ कृष्ण चन्द्र पुत्र पंजाबी अपने 15 वर्षीय साथी आदित्य पुत्र अंगद सिंह ग्राम दैजी के साथ कुआनो नदी में नहा रहा था। इसी बीच दोनों गहरे पानी में चले गए। नदी के बाहर खेल रहे बच्चों का कहना था कि खुद को बचाने के लिए दोनों ने काफी हाथ पांव मारा था। लेकिन वो तैर कर बाहर नहीं आ सके और डूब गए।
दोनों बच्चों को नदी से निकालने के बाद परिजन पुलिस के सहयोग आनन फानन में उन्हें लेकर गायघाट के बनहरा अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत की सूचना होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची थी। गोताखोर की मदद से दोनों बच्चों को नदी से बाहर निकलवा कर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर विधि कार्रवाई की जा रही हैl

Hindi News/ Basti / बस्ती में दर्दनाक हादसा…नदी में नहा रहे दो बच्चे डूबे

ट्रेंडिंग वीडियो