17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक ही घर से निकले 26 अजगर के बच्चे, आस-पास के लोगों में फैली दहशत

बस्ती जिले के एक घर में अजगर के 26 बच्चे पाए गए हैं। एक साथ इतने बच्चे मिलने पर आस पास के लोगों में दहशत फैल गई है। पढ़िए पूरी खबर।

less than 1 minute read
Google source verification
26 Python Found in Basti

26 Python Found in Basti

एक साथ अजगर के 26 बच्चे निकलने के बाद लोगों की भीड़ इकट्टा हो गई। एक तरफ जहां पूरे गांव में दहशत का माहौल है वहीं दूसरी ओर ये घटना हर जगह चर्चा में बनी हुई है।

जेसीबी से जमीन खोदकर निकाले गए अजगर

बस्ती के विकासखंड बनकटी के ठाकुरपार गांव में एक घर के अंदर जमीन में अजगर के बच्चों का जखीरा मिला। अजगर इतने ज्यादा थे कि उन्हें पकड़ने के लिए मकान मालिक को बुलडोजर बुलाना पड़ गया। जेसीबी से जमीन को खोदा गया तो एक के बाद एक अजगर निकलते चले गए। अजगरों की संख्या 26 पहुंच गई।

मादा अजगर होने को डर

इस खबर के फैलने के बाद सनसनी फैल गई है। अजगर के बच्चे मिलने के बाद अब मादा अजगर के होने का लोगों को भय सता रहा है। दहशत कुछ ऐसी है कि मकान मालिक अपने ही मकान में जाने से डर रहा है। वन विभाग की टीम अजगर के बच्चों को पकड़कर जंगल में छोड़ने के लिए साथ ले गई।


यह भी पढ़ें
: भाजपा की पिछड़ा वर्ग को साधने की कयावद तेज, ओबीसी नेताओं के साथ पार्टी बैठक जल्द

कैसे हुई जानकारी

दरअसल बंद पड़े इस मकान के बाहर अक्सर अजगर के बच्चे दिखा करते थे। आज जब अजगर के बच्चे फिर दिखे बाहर तो पड़ोसी की नजर उनपर गई। धीरे-धीरे लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मकान मालिक को फोन कर जानकारी दी गई तो वो पहुंचे और शटर उठाया। मकान के अंदर कई अजगर के बच्चे रेंगते दिखे। गांव वालों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर के 26 बच्चों को पकड़ कर टीम गांव से रवाना हो गई।

बड़ी खबरें

View All

बस्ती

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग