बिहार से बॉलीवुड तक सुशांत ने बिखेरा था जलवा, हर क्षेत्र में बढ़ाया राज्य का मान
बिहार के पूर्णिया जिले में स्थित सुशांत के पैतृक गांव मालडीह में उनकी भाभी सुधा देवी ने आखिरी सांस ली। दो दिन में परिवार के दो सदस्यों की मौत के बाद मानो परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Sushant Singh के देहांत पर Sonam Kapoor ने किया ट्वीट, ट्रोलर्स ने लगाया नेपोटिज्म प्रमोट करने का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार सुशांत के चचेरे भाई अमरेंद्र सिंह की पत्नी सुधा लगभग पांच साल से लीवर कैंसर से ग्रसित थी। सुशांत परिवार में सबके चहेते थे। जैसे ही उन्होंने सुशांत के दुनिया को अलविदा कहने की खबर सुनी तो उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। बताया जा रहा है कि मृतक सुध देवी के बेटी की शादी 17 जून को होने वाली थी। नवंबर में सुशांत की भी शादी होने वाली थी। निष्ठुर नियति के फैसले ने पूरे परिवार की खुशियों पर मानों ग्रहण लगा दिया है।
Sushant Singh Rajput की मौत के चंद घटों पहले गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया था यह वीडियो
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई स्थित फ्लैट पर रविवार को सुसाइड कर लिया था। मुंबई के विले पार्ले स्थित शमशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पिता ने बेटे की चिता को मुखाग्नि दी।