16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वार्ड में उबल रहे भर्ती मरीज

४० डिग्री में पंखे दे रहे गर्म हवा,कूलर शुरु नहीं होने से मरीज परेशानकई वार्डों मेंं नहीं कूलर, जहां कूलर वह भी बंद पड़े।गर्मी से मरीज बेहाल।

2 min read
Google source verification
admitted patients boiling in the ward,admitted patients boiling in the ward

admitted patients boiling in the ward,admitted patients boiling in the ward


बैतूल। गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया है।
अस्पताल में लगे पंखे गर्म हवा फेंक रहे हैं। वहीं वार्ड में अधिकांश कूलर बंद पड़े हुए हैं। ऐसी स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती मरीज गर्मी से उबल रहे हैं। गर्मी से मरीजों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। वार्ड में भर्ती गर्भवती महिलाओं और बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग मरीजों को गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है।वार्ड में कूलरों को शुरू कराने की जिम्मेदार अधिकारियों ने जहमत नहीं उठाई है।
बर्न वार्ड में बंद पड़े कूलर
फोटो। बर्न वार्ड में बंद पड़े कूलर।
जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में दो कूलर रखे हुए थे। दोनों ही कूलर बंद थे। यहां पर भर्ती नएगाव निवासी सुकलाल यादव ने बताया कि दोनों कूलर बंद है पता नहीं क्यों बंद है। जबकि बर्न वार्ड में भर्ती मरीजों को गर्मी में अधिक परेशानी होती है। गर्मी की वजह घाव में जलन होती है। महिला सर्जिकल वार्ड के दोनों कूलर बंद पड़े हुए थे। इस वजह से गर्मी से महिलाएं परेशान नजर आई। मरीज के परिजन विनोद पवार निवासी गोठाना ने बताया कि कूलर बंद है। गर्मी से परेशान हो रहे हैं। पुरुष मेडिकल के दोनों वार्ड में एक भी कूलर नहीं थे। महिला मेडिकल वार्ड के दोनों कूलर बंद थे।ट्रामा सेंटर में भर्ती हड्डी के मरीज भी एसी बंद होने से परेशान हो रहे हैं। पंखों से राहत नहीं मिल रही है।
गर्भवती महिलाओं के लिए नहीं लगा कूलर
फोटो। गर्भवती महिलाओं के लिए नहीं लगा कूलर।
अस्पताल के ही ट्रामा सेंटर में गर्भवती महिलाओं को जहां पर भर्ती किया जाता है एक भी कूलर नहीं था। पीएनसी वार्ड एक में कूलर लगा हुआ था, लेकिन बंद था। वार्ड में भर्ती महिला मनीषा अहाके निवासी दीवानचारसी बताया ने बताया कि कूलर बंद है। भारी गर्मी हो रही है। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में एक कूलर चालू था। बच्चों के ही दूसरे वार्ड में कूलर बंद रहा। कूलर को एक अलग कोने में रख दिया था। आई वार्ड में आंख के ऑपरेशन के लिए भर्ती सुकमा उइके निवासी चिरापाटला ने बताया कूलर रखा हुआ है, लेकिन बंद पड़ा है, पता नहीं चालू है कि बंद है।
कर्मचारियों ने वार्ड में रखे कूलर
फोटो। कर्मचारियों ने वार्ड में रखे कूलर।
आइसोलेशन वार्ड में कूलर वार्ड से बाहर रखे हुए थे। कर्मचारियों ने बताया कि कल ही कूलर सुधरकर आए हैं। सफाई की वजह से कूलर अलग जगह पर रख दिए थे। कर्मचारियों ने तुरंत आइसोलेशन वार्ड में कूलर लगवाया है। जिससे मरीजों ने गर्मी से राहत की सास ली।
मरीज और परिजन बोले
पंखे गर्म हवा फेंक रहे
फोटो। रामकिशोर धुर्वे।
महिला मेडिकल वार्ड में कूलर बंद है। पंखे गर्म हवा फेंक रहे हैं। इससे मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। कूलर शुरु होने चाहिए।
रामकिशोर धुर्वे, बक्काचिखली
वार्ड में हो रही भारी गर्मी
फोटो। सोमलाल काकोडिय़ा।
वार्ड में भारी गर्मी हो रही है। एक भी कूलर नहीं लगा है। पंखे से भी राहत नहीं मिल पा रही है। कूलर का अता-पता नहीं है।
सोमलाल काकोडिय़ा डोरी।
कोने में पड़ा है कूलर
फोटो। रक्षा उइके।
बच्चा वार्ड में कूलर बंद पड़ा हुआ है। कोने में रखा हुआ है। छोटे-छोटे बच्चे गर्मी से परेशान हो रहे। पंखे से भी गर्म हवा आ रही है।
रक्षा उइके, मलसिवनी।
इनका कहना
कूलर सुधारे गए हैं। कुछ वार्ड में रखकर इन्हें शुरु भी करा दिया है। कहीं पर कूलर शुरु नहीं हैं तो इसे दिखवाया जाएगा। सभी वार्डों में कूलर शुरु करेंगे।
डॉ जगदीश घोरे,प्रभारी सिविल सर्जन जिला अस्पताल बैतूल।