26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनता एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे बिहार के कैंसर मरीज की हरदा में मौत

- परिजन शव को प्राइवेट वाहन से अपने घर ले गए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैतूल

•

image

Rakesh Kumar Malviya

•

Updated: 29 Aug 2023, 10:24 PM IST

जनता एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे बिहार के कैंसर मरीज की हरदा में मौत

हरदा. ट्रेन से उतारकर स्टे्रचर से बीमार मरीज को ले जाते आरपीएफ और रेलवे कर्मचारी।

हरदा. बीती सोमवार की रात को पटना से मुंबई जा रही जनता एक्सप्रेस ट्रेन में सवार एक कैंसर मरीज यात्री की अचानक तबियत बिगड़ गई, जिसकी जिला अस्पताल पहुंचने के पहले मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गौतम कुमार (41) निवासी जिला जमालपुर (बिहार) जनता एक्सप्रेस की एस-6 बोगी में बर्थ नंबर 5-6 पर अपनी पत्नी डॉली देवी के साथ बैठकर मुंबई के टाटा मेमोरियल में कैंसर का इलाज करवाने के लिए जा रहा था। इटारसी से ट्रेन रवाना होने पर यात्री गौतम की तबियत बिगड़ गई। उक्त ट्रेन के पीछे पंजाब मेल एक्सप्रेस भी आ रही थी। ऐसी स्थिति में चारखेड़ा रेलवे स्टेशन पर जनता एक्सप्रेस को रोक दिया गया और पंजाबमेल को आगे निकाला गया। यात्री की तबियत बिगडऩे की जानकारी भोपाल कंट्रोल से हरदा रेलवे स्टेशन पर दी गई। जिस पर एसआई एसके गौतम, प्रधान आरक्षक नितिन कुमार और रेलवे कर्मचारी ट्रेन आने के इंतजार में प्लेटफार्म पर जाकर खड़े हो गए। ट्रेन आते ही उन्होंने यात्री को उतारकर एंबुलेंस में बैठाया। उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने यात्री का स्वास्थ्य परीक्षण कर मृत घोषित किया। इसके बाद शव को मरचुरी में रखकर परिजनों को सूचना दी गई। मंगलवार शाम को मृतक का भाई पुणे से हरदा पहुंचा। पत्नी और उसके भाई ने प्राइवेट वाहन करके शव को बिहार में अपने घर ले गए।