
The alcoholics were fed the syrup
बैतूल। पुलिस की ब्लू गैंग ने बुधवार शाम देशी शराब की दुकान पर होने वाले जमावड़े को कम करने की कोशिश की है। शराब की अ लीयता से मिलते जुलते स्वाद का विकल्प लेकर ब्लू गैंग की महिला सेना देशी शराब के अड्डों पर पहुंची। मांझी नगर व सदर दारू भट्टी के सामने खड़े होकर शराब खरीदने आने वालों को महिलाओं ने एक गिलास शरबत पिलाकर शराब नहीं पीने के लिए प्रेरित किया गया। 40-50 लोगों को शरबत पिलाकर शराब छोडऩे के लिए कहा गया। जिसमें से 2 लोगों ने वहीं कूड़ादान में शराब को फेंक दी और कभी न पीने का संकल्प लिया। इसके अतिरिक्त जो शराब लेने आ रहे थे वो लोग शरबत पीकर और शराब कभी न पीने का बोलकर वापस चले गए। डीएसपी संतोष कुमार पटेल ने बताया कि बैतूल पुलिस द्वारा यह अभियान उन परिवारों के लिए चलाया गया है जिनके मुखिया दिहाड़ी मजदूरी करते हैं और मेहनताने का एक तिहाई पैसा शराब पीनेमें बहा देते है। उसके बाद घर पहुंचकर परिवार के साथ मारपीट करते हैं। शरबत पिलाने का प्रत्यक्ष फायदा यह होगा कि नशा नहीं होगा। घर वालों के साथ अच्छा बर्ताव होगा.. और जो पैसे बचेंगे वो बच्चों की पढ़ाई के काम आएंगे।
आटो चालकों का किया सम्मान
बैतूल। बुधवार पूर्व विधायक हेमंत खण्डेलवाल द्वारा बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा संचालित ऑटो ए बुलेंस योजना से जुड़े ऑटो एवं लोडिंग वाहन चालक का सम्मान किया। इन दोनों चालकों द्वारा शवों को अपने वाहनों से जिला अस्पताल तक पहुंचाया गया था। इस दौरान समिति अध्यक्ष गौरी बालापुरे, सचिव भारत पदम, सह सचिव ईश्वर सोनी मौजूद थे।19 जुलाई को बैतूल भोपाल फोरलेन पर स्थित जामठी ग्राम के पास बोलेरो एवं बाईक की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक को गेंदा चौक बैतूल के ऑटो ए बुलेंस चालक नीलेश चौधरी द्वारा रात 10.45 पर जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। इधर 1 सितंबर को जिला मुख्यालय पर तांगा चौक पर एक युवक की मौत होने पर पुलिस की मदद से लोडिंग वाहन चालक बबलू इवने द्वारा शव का परिवहन जिला अस्पताल तक किया। समिति अध्यक्ष गौरी पदम ने बताया कि योजना से जुड़े ऑटो चालकों द्वारा अब तक 10 शवों का परिवहन कर चुके है।
Published on:
17 Sept 2020 04:03 am
बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
