6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्पर्धा के दूसरे मैच में पेनॉल्टी शूट से जीती छिंदवाड़ा की टीम

राज्य स्तरीय फुटबाल स्पर्धा का हुआ शुभारंभ।पहले मैच में एमपी पुलिस ने रीवा की टीम को हराया।

2 min read
Google source verification

बेतुल

image

Ashok Waiker

Jan 07, 2018

The player during the match in the soccer tournament.

The player during the match in the soccer tournament.


बैतूल। लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में रविवार से शुरू हुई राज्य स्तरीय फुटबाल बैतूल गोल्ड कप के पहले दिन दौ मैच खेले गए। पहले मैच में एमपी पुलिस के जर्सी नम्बर 5 नंदकिशोर जाटव ने 30 वे मिनट में गोल कर एमपी पुलिस को दूसरे दौर में पहुँचाया। अंत तक रीवा कोई गोल नही कर सकी। वहीं दूसरा मैच खेल युवा कल्याण छिंदवाड़ा विरुद्ध रॉयल एफसी महु के बीच मैच कशमकश से भरा रहा। दोनों टीमें अंत तक कोई गोल नही कर सकी। पेनाल्टी से मैच का निर्णय लिया, जिसमें 4-3 से खेल युवा कल्याण छिंदवाड़ा ने महु को हराया। स्पर्धा में भारत भारती आवासीय विद्यालय का बैंड आर्कषण का केंद्र रहा। छात्रों ने राष्ट्रगान की शानदार धुन बजाई गई। शुभारंभ अवसर पर नपाध्यक्ष अलकेश आर्य, नगर अध्यक्ष राजेश आहूजा, फुटबाल संघ अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, हॉकी संघ अध्यक्ष प्रदीप खंडेलवाल, भारत-भारती स्कूल सचिव मोहननागर अधिवक्ता प्रशांत गर्ग आदि उपस्थित रहे। खेल के पहले दिन ही खेल प्रेमियों की मैदान में भारी भीड़ रही। खेल प्रेमियों ने खिलाडिय़ों का जमकर उत्साह वर्धन किया।छात्रों ने राष्ट्रगान की शानदार धुन बजाई गई।
आज इनके बीच होंगे मैच
स्पर्धा में सोमवार पहला मैच 12:30 बजे जबलपुर विरुद्ध स्पोट्र्स अथार्टी ऑफ इंडिया और दूसरा मैच शिवाजी बैतूल विरुद्ध बरकतउल्ला विश्विद्यालय भोपाल के बीच दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा।
स्टेडियम में झंडे को लेकर जताई आपत्ति
स्पर्धा में ही स्टेडियम में लगे भाजपाई झंडे को लेकर पूर्व वरिष्ठ खिलाडिय़ों ने आपत्ति जताई। खिलाडिय़ों का कहना था कि खेल का राजनीतिकरण किया जा रहा है।
पैसों की नहीं आएगी कमी।
स्पर्धा के शुभारंभ अवसर पर विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि नगर के उत्साही खिलाडिय़ों द्वारा किए जा रहे प्रयासों से जो प्रतियोगिता प्रारंभ की गई है उसमें किसी भी प्रकार की कमी नही आने दी जाएगी। आयोजकों को मेरे द्वारा हर सम्भव मदद की जाएंगी। खेल हमारी राष्ट्रीय एकता की पहचान होती है।