29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्जमाफी- 65 हजार से ज्यादा किसानों का कर्ज माफ

76 हजार से अधिक को आज भी इंतजार  

3 min read
Google source verification

बेतुल

image

poonam soni

Dec 26, 2019

कर्जमाफी- 65 हजार से ज्यादा किसानों का कर्ज माफ

कर्जमाफी- 65 हजार से ज्यादा किसानों का कर्ज माफ

बैतूल. किसानों को कर्ज माफी का सब्जबाग दिखाकर सत्ता में काबिज हुई कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकाल के एक वर्ष पूरा करने के बाद भी जिले के किसानों का कर्ज माफ नहीं कर सकी है। जिले में कर्ज माफी के लिए 1.42 लाख किसानों ने आवेदन किया था। इसमें से अभी तक 65,945 किसानों का लगभग 182.57 करोड़ रुपए ही कर्जा माफ हुआ है।

अभी इन्हें इतंजार
अभी भी जिले के 76 हजार से अधिक किसान कर्जमाफी की राह ताक रहे हैं। किसानों का कर्ज माफ नहीं होने से उन्हें सोसाइटियों से ऋण, खाद, बीज के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कर्ज माफी सूची में नाम आने के बाद भी किसानों को सुविधाएं नहीं दी जा रही है। कर्ज जमा करने के बाद फिर ऋण, खाद, बीज दे रहे हैं। सोसाइटियों से शासन से कर्जमाफी की राशि मिलने के बाद इसे ऋण समायोजित करने की बात कही जा रही है।

किसानों के खातों में राशी जमा
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से मिली जानकारी अनुसार चालू ऋण वाले 30,366 किसानों के खाते में 59.30 करोड़ रुपए की राशि जमा कराई है। किसानों का 50 हजार तक का कर्जा माफ हुआ है। इसी तरह कालातीत ऋण वाले 30,226 किसानों के खाते में 104 करोड़ रुपए जमा कराए गए हैं। जिसमें किसानों के दो लाख रुपए तक का किसानों का कर्ज माफ हुआ है। दो लाख तक वाले रेगुलर किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ है। कर्ज माफी में 8 हजार किसान और जुड़ गए हंैं। पोर्टल के माध्यम से इन किसानों की एंट्री की गई है। जिसमें रेगुलर और कालातीत ऋण दोनों ही तरह के किसान शामिल है। इधर कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीयकृत बैंक से कर्ज लेने वाले 5,353 किसानों के खाते में 19 करोड़ 27 लाख रुपए की राशि जमा कराई गई है। जिसमें रेगुलर और कालातीत दोनों ही प्रकार के किसान शामिल है।


इन्होंने बताया
भारतीय किसान संघ बैतूल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम सरले ने बताया कि सभी किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है। बैंक द्वारा कर्जदार किसानों की सूची बनाई गई है। इसके हिसाब से सरकार पहले पात्र किसानों का कर्ज माफ करे। कर्ज माफ नहीं होने से किसानों को ऋण, खाद और बीज के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

खाद के लिए परेशान हो किसान
क र्ज माफी की सूची में नाम आने के बाद भी उन्हें खाद नहीं दिया जा रहा है। सोसाइटियों से कर्ज चुकाने के बाद ही नया कर्ज देने और खाद व बीज देने की बात कही जा रही है। किसानों से कहा जा रहा है कि शासन से राशि आने पर कर्ज समायोजित कर दिया जाएगा। वहीं डिफाल्टर किसानों को अभी हाल में ही आठ सोसाइटियों से नगद में खाद देने की व्यवस्था की है, लेकिन एक बही पर सिर्फ दो बोरी यूरिया खाद ही दिया जा रहा है। प्राइवेट में भी किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल रहा है। मजबूरी में किसान कर्ज माफी के बाद भी कर्ज जमा कर रहे हैं। कर्ज जमा नहीं करने वाले किसानों से ब्याज की वसूली भी की जा रही है। डयू डेट तक तीन प्रतिशत और ओवर डयू होने पर 14 प्रतिशत ब्याज भी वसूला जा रहा है।

पात्र किसानोंं को पहले दे लाभ
जि ला अग्रणी बैंक अधिकारी सौम्य नवित ने बताया कि जय किसान फसल ऋण माफी योजनांतर्गत किसानों की आपत्ति का निराकरण किया जा रहा है। कृषकों द्वारा आपत्ति लगाने के लिए गुलाबी फार्म भरे गए हैं, उन कृषकों से अपेक्षा की गई है कि वे आपत्ति के निराकरण के लिए संबंधित बैंक में 26, 27 दिसंबर को जाकर आपत्तियों का निराकरण कराएं। इस संबंध में बैंकों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। वहीं किसानों का कहना है कि पहले पात्र किसानों का कर्जा माफ किया जाए। बैंक द्वारा इसकी सूची भी बनाई है।

शासन से जैसे-जैसे राशि प्राप्त हो रही है, किसानों का कर्ज माफ किया जा रहा है। बाकी किसानों की राशि भी माफ की जाएगी। किसानों को खाद और बीज दिया जा रहा है।
लता कृष्णन, सीइओ, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बैतूल

किसानों का कर्ज अलग-अलग चरणों में माफ किया जा रहा है। पहले चरण में कर्ज माफ किया है। दूसरा चरण भी शुरू हो गया है। इसमें आपत्ति का निराकरण किया जा रहा है।
केपी भगत, उपसंचालक कृषि विभाग बैतूल

Story Loader