बीते दिनों इस्तीफा देने वाले छतरपुर की डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल बैस और बैतूल कलेक्टर अमनबीर बैस के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत की है।
बैतूल. इस्तीफा देकर चर्चाओं में आईं छतरपुर डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने लोकायुक्त से प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस और बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह बैस के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत की है। दोनों पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। बांगरे के पति सुरेश अग्रवाल ने बताया शिकायत की गई है। शासन में प्रावधान है कि 30 दिन के भीतर इस्तीफा स्वीकार किया जाना चाहिए, लेकिन शासन स्तर पर अभी तक बांगरे का इस्तीफा स्वीकार नहीं कर प्रताड़ित किया जा रहा है।
मौलिक अधिकारों के हनन का भी आरोप
निशा बांगरे के पति सुरेश अग्रवाल ने बताया कि हाईकोर्ट में भी सुनवाई जारी है। उनका ये भी आरोप है कि बैतूल कलेक्टर ने बांगरे के मौलिक अधिकारों का हनन किया है। उनके द्वारा आमला में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति मांगी थी, लेकिन बांगरे को मकान के शुभारंभ में शामिल होने अनुमति नहीं दी गई। पद से इस्तीफा देने के बाद भी पद का दुरुपयोग कर विभागीय जांच बैठाई जा रही है और नोटिस दिए जा रहे हैं। वेतन भी रोक दिया गया है। लोकायुक्त में पद के दुरुपयोग करने को लेकर शिकायत कर सकते हैं। प्रारूप छह में इसका उल्लेख है। कानून को दृष्टिगत रखते हुए लोकायुक्त से शिकायत कर मुख्यसचिव और बैतूल कलेक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
यहां जानें कौन हैं निशा बांगरे
- निशा बांगरे ने विदिशा के इंजीनियरिंग कॉलेज से 2010 से 2014 के बीच पढ़ाई की।
- उन्होंने अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम किया।
- 2016 में एमपी पीएससी की परीक्षा में उनका चयन डीएसपी के पद पर हुआ।
- 2017 में एमपी पीएससी में उनका चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ।
- डिप्टी कलेक्टर का पद भार उन्होंने पांच साल संभाला।
- निशा बांगरे मूल रूप से बालघाट जिले की रहने वाली हैं।
- निशा बांगरे ने अपना नया मकान बैतूल जिले के आमला के एयरोड्रम इलाके में बनवाया है। इसी मकान के गृहप्रवेश में शामिल होने के लिए उन्होंने अनुमति मांगी थी।
देखें वीडियो- स्कूल की छात्राओं से छेड़खानी करता था कंडक्टर