14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक को महिला ने मिलने बुलाया अपने घर और माता-पिता के साथ मिलकर कर दी हत्या

patrika news

बैतूल। एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते महाराष्ट्र निवासी युवक की हत्या कर शव को खेत में दफनाने का मामला सामने आया है। थाना महिला ने युवक को अपने घर मिलने बुलाया और फिर मारपीट कर हत्या कर दी। शव को खेत में दफन कर दिया था। युवक महिला से एकतरफा प्रेम करता था। भैंसदेही पुलिस ने अरोपी माता-पिता और उनकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी वीरेन्द्र जैन ने बताया 14 फरवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कोडिया में एक मोटरसाइकिल लावारिस खड़ी है। जांच में मोटरसाइकिल विसराम साल्वे के घर के सामने मिली। पूछताछ के दौरान उसकी पत्नी सोनाय साल्वे ने अलग-अलग बात कही। सोनाय ने कहा कि पति बाहर गया है और बेटी सातनेर गई है। जिससे पुलिस को संदेह हुआ। ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस खेत पहुंची। सख्ती से पूछताछ करने पर सोनाय ने स्वीकार किया कि महाराष्ट्र निवासी शिवम धुर्वे उनकी बेटी सुमित्रा से मिलने आया था। कहासुनी के बाद तीनों ने मिलकर उसकी पिटाई की। आरोपियों ने शिवम के हाथ-पैर बांधकर उसे जंगल स्थित खेत में ले जाकर पत्थर और डंडों से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। एसडीएम की उपस्थिति में शव बरामद किया गया। शव का पोस्टमार्टम कराया।
महिला ने युवक को बुलाया था अपने घर
पुलिस के अनुसार मृतक शिवम धुर्वे आरोपी सुमित्रा का परिचित था। बाहर काम पर जाने की वजह से पहचान हो गई थी। शिवम उस पर बुरी नीयत रखता था। सुमित्रा विवाहित है और दो बच्चों की मां है। मृतक द्वारा लगातार परेशान किए जाने से तंग आकर उसने उसे 13 फरवरी को मायके बुलाया, जहां परिजनों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया गया।
अपराध दर्ज, तीनों आरोपी गिरफ्तार
थाना भैंसदेही में आरोपियों के खिलाफ धारा 103(2), 326(बी), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुमित्रा मौसिक, विसराम साल्वे (पिता) और सोनाय साल्वे (माता) शामिल हैं। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया।
प्रेम-प्रसंग में हुई चौथी हत्या
एसपी वीरेन्द्र जैन ने कहा कि बीते एक माह में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की यह चौथी घटना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें, बल्कि पुलिस और प्रशासन की मदद लें।

बड़ी खबरें

View All

बेतुल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग