6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले बीमारी में मां चल बसी, अब करंट से पिता की मौत हो गई

- बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

less than 1 minute read
Google source verification
पहले बीमारी में मां चल बसी, अब करंट से पिता की मौत हो गई

हरदा. जिला अस्पताल में रोते बच्चे और रिश्तेदार।

हरदा. बीती रविवार की रात को सिविल लाइन थाना अंतर्गत गाम जामली में सडक़ किनारे लगे बिजली ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया सुदामा पिता धीरज उर्फ शिवराम कोरकू (34) निवासी बिचपुरीमाल अपने परिवार के साथ जामली गांव में मजदूरी कर रहा था। रात 9 बजे वह गांव में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के पास से निकल रहा था, जिसमें उसे करंट लग गया। हादसे में वह बुरी तरह से झुलस गया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। वे घायल को जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर मृत घोषित किया। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी बसंती की भी बीमारी के चलते 7 साल पहले ही मौत हो गई थी। उनके दो बच्चे शिवम (14) और शिवानी (10) वर्ष है। पहले मां और अब बाप की मौत के बाद बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। बच्चों की परवरिश अब उनके रिश्तेदार कर रहे हैं। जिला अस्पताल में मृतक के बच्चों से लेकर परिजन काफी देर तक रोते रहे, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने सांत्वना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा।