
बैतूल. आधी रात के समय जब सब लोग गहरी नींद में सो चुके थे, तब मध्यप्रदेश के बैतूल शहर में एक भीषण हादसा हो गया, नेहरू नगर स्थित चौपाटी पर अचानक एक गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली, जिसके कारण अफरा तफरी मच गई, लोग जान बचाने के लिए भागने लगी, ऐसे में देखते ही देखते कुछ ही देर में गैस सिलेंडर फटने का जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर-दूर तक जाने के कारण लोग दहशत में आ गए।
जानकारी के अनुसार बैतूल में नेहरू पार्क के समीप स्थित चौपाटी पर चाट व चायनीज फूड के ठेलों के समीप एक गैस सिलेंडर ने अचानक आग पकड़ ली, जहां अचानक गैस सिलेंडर फट गया। गैस सिलेंडर के आग पकडऩे का कारण सामने नहीं आया है, लेकिन इससे दुकान संचालकों को भारी नुकसान हुआ है, ये घटना रात करीब 1 बजे हुई है। जिसकी सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सबकुछ जलकर और धमाके से यहां वहां बिखर गया था। मामला कोतवानी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
कहीं लापरवाही तो नहीं हादसे का कारण
अक्सर चाट-चौपटियों पर लगने वाले ठेले में नियम कायदे ताक में रखकर काम किया जाता है, इन दुकानों पर प्रतिबंध के बावजूद भी घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाता है, वहीं इन दुकानों पर तेज स्पीड में गैस या अन्य स्टोव लगातार कई घंटों तक चलते हैं, जिससे हरदम हादसे का भय बना रहता है, दुकानदार भी कई बार ग्रहाक अधिक होने के कारण सावधानियां भूल जाते हैं, इस कारण हादसा हो जाता है, इस कारण गैस सिलेंडर का उपयोग कर रहे दुकानदारों को ध्यान रखना चाहिए, जहां आग जल रही है वहां से सिलेंडर की दूरी काफी अधिक होनी चाहिए, इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि सिलेंडर या गैस अधिक गर्म हो रहा है, तो उसे भी कुछ देर बंद कर राहत देना चाहिए।
Published on:
09 Feb 2023 10:05 am
बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
