
MP News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के उत्तर वन मंडल के तहत ग्राम पंचायत खैरवानी के डोकली, मेहंदीखेड़ा और तेंदूखेड़ा के लगभग आधा सैकड़ा आदिवासी परिवार को जमीन खाली करने के लिए नोटिस दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वह पिछले 40-45 साल से इसी जमीन पर खेती कर रहे हैं।
दरअसल, मंगलवार को ग्रामीण अपनी शिकायत जनसुनवाई लेकर पहुंचे। यहां पर उन्होंने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि यह जमीन छोटे घास की है और राजस्व रिकॉर्ड में आती है। करीब 40 सालों से वह इस जमीन पर फसल ऊगाकर पलायन कर रहे हैं। मगर, वन विभाग की ओर से बार-बार जमीन खाली कराने के लिए नोटिस दिया जा रहा है।
इधर, ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने वनाधिकार पट्टों के लिए आवेदन किया था, लेकिन प्रशासन ने उसे निरस्त कर दिया। अब वन विभाग की ओर से चेतावनी दी गई है कि अगर चार दिन के अंदर जमीन खाली नहीं की गई तो जेसीबी से घरों को गिरा दिया जाएगा।
बता दें कि, मंगलवार को ग्रामीणों ने जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी से जमीन का मालिकाना हक दिलाने और कार्रवाई रोकने की मांग की है।
Updated on:
12 Aug 2025 02:54 pm
Published on:
12 Aug 2025 02:54 pm
