30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गजल, भजन, और देशभक्ति गीतों की दी प्रस्तुति

डंढर प्रतियोगिता किया गया भव्य आयोजन

2 min read
Google source verification

बेतुल

image

Pradeep Sahu

Jan 16, 2018

pratiyogita

गजल, भजन, और देशभक्ति गीतों की दी प्रस्तुति

सारनी. मकर संक्रांति पर 18वें वर्ष नगर सुपर-ई, एफ टाइप और बारादरी कॉलोनी में श्रीकृष्ण डंढार समिति के तत्वावधान में डंढार का मुकाबला हुआ। महाराष्ट्र के तुर्रा प्रकाश मंडल टेभुरडोह और जनजागृत कलंगी मंडल भारवाड़ा तलेगांव वर्धा के बीच रात 10 से सुबह 10 बजे तक डंढार का मुकाबला चला। आयोजक समिति के सरंक्षक अब्दुल रज्जाक ने बताया कि १४ जनवरी २००१ को डंढार प्रतियोगिता की शुरूआत स्व. बीआर वामनकर और आरके पाटिल के साथ मिलकर की थी। कलंगी मंडल ने प्रतियोगिता जीतकर प्रथम पुरस्कार 25 हजार रुपए नकद और शील्ड अपने नाम की। वहीं दूसरे स्थान तुर्रा प्रकाश मंडल टेभुरडोह रही। दोनों मंडलों के कलाकारों ने शायरी, गजल, भजन, रामायण, महाभारत, वेद-पुराण पर आधारित भजनों की प्रस्तुति मराठी भाषा में मनमोहक नृत्य के साथ दी। जिससे सुनने और देखने सारनी ही नहीं। बल्कि मुलताई, प्रभातपट्टन, आठनेर, आमला, रानीपुर, घोड़ाडोंगरी, राजेगांव, पांढुर्णा, पाथाखेड़ा, शोभापुर आदि ग्रामीण अंचलों से सैकड़ों लोग बारादरी पहुंचे थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नामदेव पांडे, नपाध्यक्ष आशा भारती, चीफ इंजीनियर एचके पाठक थे साथ ही बिज्जू पिपरदे, एसके मालवीय, रामचंद्र माकोड़े, तिरूपति एरोलू, केके भावसार, मानिक धोटे आदि लोग भी मौजूद थे।

24 घंटे चली रामसत्ता में नवसोयत मंडल रहा प्रथम
मकर संक्रांति पर्व पर बाबा मठारदेव मेला प्रांगण में भव्य रूप में ईनामी रामसत्ता प्रतियोगिता हुई। 24 घंटे चली इस स्पर्धा में महावीर मंडल सोयत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रविवार देर रात स्पर्धा का समापन पुरस्कार वितरण कर किया गया। 13 जनवरी से मेले में रामसत्ता प्रतियोगिता शुरू हुई थी। जिसका समापन 24 घंटे बाद हुआ। बैतूल, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, राजगढ़ और भोपाल जिले से स्पार्ध में 27 मंडलों ने हिस्सा लिया। जिसमें नव महावीर मंडल सोयत ने पहला, नवज्योति मंडल धपाड़ा ने दूसरा और सरस्वती मंडल डोडावानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चौथा स्थान सिद्धी विनायक मंडल निमिया, पांचवां स्थान विनीत मंडल बाबई ने प्राप्त किया। छठवें पर श्रीकृष्ण मंडल जुन्हेटा होशंगाबाद, सातवें पर श्रीरा? कृष्ण ?? मंडल, आठवें पर त्रिमूर्ति मंडल टोटीडोह, नौवें पर रीकृष्ण मंडल जमदेही, दसवें स्थान पर श्रीराम कृष्ण मंडल चारगांव और ग्यारहवें स्थान पर भोले मंडल मालाखेड़ी रहे। प्रथम को 15 हजार, द्वितीय को11 हजार, तृतीय मंडल को 9 हजार, चतुर्थ को 7 हजार और पंचम को 5 हजार समेत 11 मंडलों को पुरस्कृत्त किया गया। पुरस्कार वितरण सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के मुख्य अभियंता एचके पाठक द्वारा दिया गया। इस अवसर पर समिति के ओएस राजपूत, अमरीश रघुवंशी, प्यारेलाल लोखंडे, रघुनाथ साकरे, विशाल फोफसे, चंद्रशेखर बडग़ूजर, प्रभात कुमार, हेमंत जैन, राजा सोनी, निर्णायक मंडल सदस्य गोंडू यादव, घनश्याम यादव उपस्थित थे।

Story Loader