
20 दिन से 45 फीट गहरे कुएं में फंसा था सांप, सर्प मित्र जान पर खेलकर बचाया, देखें रेस्क्यू
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में स्थित एक 45 फीट गहरे कुएं में पिछले 20 दिनों से एक सांप फंसा हुआ था, जिसे आज सूचना मिलने पर सर्प मित्र ने सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया है। बता दें कि सर्प मित्र रस्सी की मदद से पहले कुएं में उतरे, यहां सावधानी पूर्वक उन्होंने सांप को पकड़ा और सुरक्षित बाहर निकाल लाए। फिलहाल, मामूली परीक्षण के बाद सांप को जंगल में छोड़ दिया गया है।
आपको बता दें कि जिले के अंतर्गत आने वाले मुलताई की ग्राम परमंडल में पिछले 20 दिनों से 45 फीट गहरे कुएं में एक सांप फंसा हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि वो हर रोज कुएं से पानी निालते समय उसे देख रहे थे। उनका मानना था कि शायद सांप खुद ही निकलकर चला जाएगा, लेकिन इतने दिन बाद भी जब सांप वहीं फंसा दिखा तो हमें संदेह हुआ। इसके बाद अब सर्पमित्र को इसकी सूचना दी। इसके बाद घटना स्थल पर पहुंचे सर्पमित्र रस्सी के सहारे कुएं में उतरे और सांप को सुरक्षित बाहर निकाला।
देखें सांप का रेस्क्यू
सांप का सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद सर्प मित्र श्रीकांत विश्वकर्मा ने बताया कि कुछ समय और अगर सांप कुएं में उसी तरह फंसा रहता तो उसकी मौत हो सकती थी, क्योंकि जिस जगह सांप फंसा हुआ था, वहां उसे खाने के लिए कुछ नहीं मिल सकता था। यही कारण है कि उसका रेस्क्यू करना जरूरी था। वहीं परमंडल के किसान शिवदयाल बनखेड़े के खेत में बने कुएं में ये सांप पिछले 20 दिनों से एक ही स्थान पर दिखाई दे रहा था। फिलहाल, सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया है।
Updated on:
02 Dec 2023 06:04 pm
Published on:
02 Dec 2023 04:41 pm

बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
