6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवा ध्वज जलाने की घटना को लेकर सकल हिन्दू समाज ने किया विरोध प्रदर्शन

-कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग। बैतूल। शहर में धार्मिक प्रतीक भगवा ध्वज जलाए जाने की घटना सामने आने के बाद सकल हिन्दू समाज में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। इस घटना के विरोध में बुधवार को समाज के लोगों ने सडक़ों पर उतरकर प्रदर्शन किया और कलेक्टर […]

less than 1 minute read
Google source verification
betul news

-कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग।

बैतूल। शहर में धार्मिक प्रतीक भगवा ध्वज जलाए जाने की घटना सामने आने के बाद सकल हिन्दू समाज में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। इस घटना के विरोध में बुधवार को समाज के लोगों ने सडक़ों पर उतरकर प्रदर्शन किया और कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि सकल हिन्दू समाज द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों के तहत शहर के विभिन्न वार्डों और प्रमुख चौराहों पर भगवा ध्वज लगाए गए थे। इसी कड़ी में 11 जनवरी 2026 को टैगोर वार्ड, जवाहर वार्ड, गणेश वार्ड, जयप्रकाश वार्ड और विकास वार्ड के संयुक्त तत्वावधान में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
समाज का आरोप है कि 9 और 10 जनवरी की रात्रि में असामाजिक तत्वों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से विभिन्न स्थानों पर लगे भगवा ध्वजों को हटाकर मुख्य मार्ग से दूर गंदगीयुक्त स्थानों पर ले जाकर जला दिया गया। इस कृत्य से हिन्दू समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिससे समाज में रोष और तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने थाना बैतूल गंज में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सकल हिन्दू समाज ने ज्ञापन के माध्यम से भविष्य में प्रस्तावित धार्मिक आयोजनों के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की है, ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।