टे्रन से गिरे एक यात्री को वापस लेने जयंती एक्सप्रेस को शुक्रवार सुबह लगभग एक किमी रिवर्स लाया गया।
बैतूल।टे्रन से गिरे एक
यात्री को वापस लेने जयंती एक्सप्रेस को शुक्रवार सुबह लगभग एक किमी रिवर्स लाया
गया। यात्री को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है। जानकारी के मुताबिक
लखनऊ से चेन्नई जा रही जयंती एक्स.सुबह छह बजे के लगभग धाराखोह स्टेशन पहुंची। इस
दौरान एस-3 में सवार 22 वष्ाीüय उदय त्रिपाठी निवासी कानपुर गेट पर ब्रश करते समय
चलती टे्रन से गिर गया।
टे्रन में सवार अन्य यात्रियों ने देखा तो चेन
पुलिंग की। टे्रन लगभग एक किमी आगे जा चुकी थी। घायल यात्री को लेने टे्रन को
रिवर्स किया गया, फिर यात्री को बैठाकर बैतूल लाया। रेलवे स्टेशन से 108 की मदद से
यात्री को जिला अस्पताल में भर्ती किया है। बताया गया कि यात्री के सिर में चोट आई
है।
घायल यात्री के साथ एक अन्य व्यक्ति और था। घायल यात्री का कानपुर
से चेन्नई के लिए रिजर्वेशन था। यात्री के सिर में गंभीर चोट आई है।