29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पॉजिटिव युवक को टीम लेने आई तो घर में हुआ कैद

मशक्कत के बाद युवक को घर से निकाल किया भर्ती

2 min read
Google source verification
मशक्कत के बाद युवक को घर से निकाल किया भर्ती

मशक्कत के बाद युवक को घर से निकाल किया भर्ती

बैतूल. मुंबई से अपनी बेटी को लेकर ग्राम लापाझिरी आया युवक कोरोना पॉजिटिव आया है। युवक अपनी दो वर्षीय बेटी को लेने मुंबई गया था। यहां से नागपुर तक फ्लाइट से आया। इसके बाद बाइक से अपने गांव लापाझिरी पहुंचा। युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग का अमला उसे लेने के लिए गांव में पहुंचा। युवक ने खुद को घर में ही बंद कर लिया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को घर से निकालकर कोविड सेंटर में भर्ती किया है। जिले में मरीजोंं की संख्या बढ़कर 48 हो गई है। इसके बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनेटाइजर का ज्यादातर लोगों द्वारा उपयोग नहीं किया जा रहा है।
ग्राम लापाझिरी निवासी 35 वर्षीय युवक अपनी दो वर्षीय बेटी को लेने मुंबई गया था। यहां से 17 जनवरी को वापस लौटा। युवक का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इस दौरान उसे होम आइसोलेट किया गया था। बुधवार को आई रिपोर्ट में युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद सेहरा बीएमओ सहित अन्य कर्मचारी युवक को लेने शाम को पांच के लगभग ग्राम लापाझिरी पहुंचे। युवक ने दरवाजे बंद करके खुद को मकान के अंदर बंद कर लिया। कर्मचारियों द्वारा काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खुलवाकर उसे कोविड सेंटर में भर्ती किया है। जहां पर उसका इलाज किया जाएगा।
संख्या पहुंची 48 पर
बताया गया कि लापाझिरी में मरीज सामने आने के बाद जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सं या 48 पहुंच गई है। इलाज के बाद 37 मरीज ठीक हो गए हैं। इस तरह से एक्टिव मरीजों की सं या सिर्फ 11 बची है। जिले में कोरोना के मरीजों के स्वास्थ्य मेें तेजी से सुधार हो रहा है। जानकारी के अनुसार जिले से अभी तक 2216 संदिग्ध लोगों के संैपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें से 1873 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। 176 मरीजों की रिपोर्ट आना बाकी है।
परिवार के लोगों को लिया जाएगा सैंपल
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा अब युवक की कांटेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। युवक के संपर्क में जो भी लोग और परिवार के सदस्यों का सैंपल लिया जाएगा। परिवार के लोग को भी क्वॉरंटीन सेंटर में रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि युवक के परिवार मेंं पांच लोग हैं। पॉजिटिव मरीज सामने के बाद के क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया हैं। यहां पर लोगों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है।
इनका कहना है
मुंबई से आया एक युवक कोरोना पॉजिटिव आया है। उसे कोविड सेंटर में भर्ती कराने टीम गांव में गई है। युवक ने दरवाजे बंद कर लिए थे। युवक के संपर्क और परिवार के सदस्यों का भी सैंपल लेकर जांच करवाई जाएगी।
डॉ. जीसी चौरसिया, सीएमएचओ

Story Loader