28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एनजीओ संचालक पर महिलाओं ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

एक महीने का नहीं दिया वेतन, महिलाओं ने पुलिस थाने में की शिकायत

2 min read
Google source verification
Women accused of fraud on NGO operators

एनजीओ संचालक पर महिलाओं ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

बैतूल। जीवन स्नेहा वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पर रामनगर क्षेेत्र की महिलाओं ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। एक महीने का वेतन भी नहीं देने की बात कही है। महिलाओं ने धोखाधड़ी करने वाले अध्यक्ष पर कार्रवाई के लिए गंज थाने में आवेदन दिया है। रामनगर क्षेत्र की लगभग एक दर्जन महिलाएं शनिवार दोपहर में गंज थाने पहुंची। महिलाओं का कहना था कि जीवन स्नेहा वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष आदित्य नामदेव ने महिलाओं और कुछ युवकों को यह कहकर काम पर लगाया कि कचरा गाड़ी की जानकारी लिखकर लाना है। महिलाओं को 5500 और युवकों को 7000 हजार रुपए हर महीने वेतन देने की बात कही। सभी ने एक दिसंबर 2018 से काम शुरू किया। बाद में अध्यक्ष द्वारा स्कील डेव्हलपमेंट पार्लर व सिलाई के लिए 20-30 लोगों का ग्रुप बनाने के लिए कहा। इन लोगों से 440 रुपए शुल्क लाने के लिए भी कहा। गांवों में ग्रुप बनाने के लिए कहा। सभी ने ग्रुप बनाकर संचालक के पास पैसे जमा किए। अलकेश ने भैंसदेही से 2 हजार, दुर्गेंश पंडोले ने राजेन्द्र वार्ड से 5280 रुपए, गायत्री ठाकुर द्वारा 3420 रुपए लाकर दिए। काम करने के बाद भी अध्यक्ष द्वारा एक माह वेतन नहीं दिया जा रहा है। अध्यक्ष द्वारा महिलाओं के साथ धोखाधड़ी की है। गंज थाना प्रभारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सोसाइटी के अध्यक्ष आदित्य नामदेव ने बताया कि जितना काम किया है,उस हिसाब से वेतन दिया जा रहा है। महिलाएं एक महीने का वेतन मांग रही है, जो काम पहले से तय था वही काम करवाया गया है। गंज थाना प्रभारी सीमा राय ने बताया कि शिकायत आई है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

मकान के उद्घाटन में गया था परिवार चोरों ने लगाई सेंध, २० हजार नगदी और दो लाख के जेवर ले उड़े चोर
बैतूल. शहर के बारस्कर कॉलोनी निवासी एक सूने मकान में चोरों ने शुक्रवार रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। मकान से २० हजार नगद और लगभग दो लाख रुपए के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी की शिकायत कोतवाली थाने में की है। चोरों ने उस समय घटना को अंजाम दिया,जबकि परिवार के लोग मकान के उद्घाटन में गए हुए थे। बारस्कार कॉलोनी निवासी प्रदीप जैसवाल ने बताया कि शुक्रवार भग्गूढाना में पिताजी के मकान का उद्घाटन था। सभी लोग यहां पर गए थे। शाम पांच बजे के लगभग मकान में ताला लगाकर गए थे। कार्यक्रम से वापस रात में साढ़े ग्यारह बजे के लगभग आए तो देखा कि सामने के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। मकान के अंदर पूरे दरवाजे खुले हुए थे। चोरों ने मकान से २० हजार नगद सहित सोने का मंगलसूत्र, टॉप्स, चेन,अंगूठी आदि जेवर चोरी किए हैं। चोरी गए जेवरात की कीमत लगभग दो लाख रुपए हैं। चोर अपने साथ जेवर के बिल भी चोरी करके ले गए हैं। चोरी की सूचना पुलिस को रात में ही दी है। चोरी की शिकायत का आवेदन कोतवाली में दिया है। टीआई द्वारा सोमवार एफआईआर लिखने की बात कही जा रही है।