7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं नारी

- अजाक्स कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीमा निराला बोलीं

less than 1 minute read
Google source verification
देश के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं नारी

हरदा. कार्यक्रम में उपस्थित समाज की महिलाएं।

हरदा. आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। आज की महिला शिक्षक, डॉक्टर, सैनिक, पायलट, यहां तक कि देश की प्रधानमंत्री व देश की राष्ट्रपति बनकर महिलाओं ने अपनी क्षमता का परिचय दिया है। वहीं हर क्षेत्र में नारी अपना परचम फहरा रही है और देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहीं हंै। फिर भी देश की आधी आबादी आज तक अपने बुनियादी अधिकारों से वंचित है। महिलाओं को आगे आकर अपने हक व अधिकारों को समझना होगा तथा उसे हासिल करने के लिए हर संभव प्रयासरत् रहना होगा। यह बात अजाक्स जिला कार्यालय में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति, जनजाति विकास परिषद कीं महिला प्रदेश अध्यक्ष सीमा निराला ने कही। कार्यक्रम में दीपांशु गु्रप ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर महिलाओं की वर्तमान स्थिति प्रस्तुत की। साथ ही छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम के बाद होली मिलन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अनिता दमाड़े, ज्योति परते, अनिता पेंद्राम, लाजवंती लखोरे, सोनम पाल आदि उपस्थित रहे।