26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर से बिना बताए निकला युवक रेलवे लाइन पर मृत मिला

- अज्ञात ट्रेन से कटकर मजदूर युवक की मौत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैतूल

•

image

Rakesh Kumar Malviya

•

Updated: 1 Sep 2023, 8:56 PM IST

घर से बिना बताए निकला युवक रेलवे लाइन पर मृत मिला

हरदा. मृतक सुनील केवट।

हरदा. बीती गुरुवार की रात को शहर के पीलियाखाल के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि सुनील पिता रमेशचंद्र केवट (39) निवासी फाइल वार्ड मजदूरी करता था। वह गुरुवार रात में घर से बिना बताए कहीं चला गया था। लेकिन रातभर वह घर नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मगर रात को पीलियाखाल के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत होने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जहां शव काफी क्षत-विक्षत हालत में था। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल लेकर आई और मरचुरी में पहचान होने के इंतजार में रखा। शुक्रवार सुबह मृतक के परिजनों को किसी युवक के ट्रेन से कटने के बारे में पता चला तो वह जिला अस्पताल पहुंचे। शव को देखकर उसकी सुनील के रूप में पहचान की। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा।