2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छात्राओं से मिले MLA विजय मिश्रा, पूरी की मांगे- देखें तस्वीरें  

विधायक विजय मिश्रा व जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया स्कूलों का निरीक्षण...

2 min read
Google source verification

image

Jyoti Mini

Jul 22, 2017

Vijay Mishra, Bahubali Vijay Mishra,Mla Vijay Mish

Vijay Mishra, Bahubali Vijay Mishra,Mla Vijay Mishra, Vijay Mishra Visit Girl School, Balika Girls Inter Collage, Vijay Mishra Gift to Girls School, Bhadohi Girls School, Solar Water Pump, Generator,

भदोही. भदोही जिले के ज्ञानपुर विधानसभा अंतर्गत जिला परिषद की संचालित दोनों बालिका इंटर कॉलेजों में शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं के अच्छे दिन आने वाले हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव व ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा ने दोनों विद्यालयों के निरीक्षण के बाद यह सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की है।




Vijay Mishra




जिला पंचायत अध्यक्ष व ज्ञानपुर विधायक गोपीगंज में जिला परिषद बालिका इंटर कॉलेज के निरीक्षण करने पहुंचे और वहां शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। विद्यालय में बिजली की व्यवस्था में कमी होने पर वहां उन्होंने एक जनरेटर लगवाने की घोषणा किया।



Bahubali Vijay Mishra



वहीं ज्ञानपुर बालिका इंटर कॉलेज के निरीक्षण किया और यहां पानी की उचित व्यवस्था के लिए सोलर वाटर पम्प लगवाने की घोषणा साथ ही शौचालय निमार्ण व टाटपट्टी देने की घोषणा की। इस दौरान ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा से छात्राओं से विद्यालय में व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सुझाव भी मांगे।






विधायक ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि, बेहतर शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराने के पूरे प्रयास किये जा रहे हैं। आप सभी मेहनत कर ऊंचाइयों पर पहुंचे और अपना नाम रोशन करें। इस दौरान एमएलसी रामलली मिश्रा, राजितराम यादव, राजेश परदेशी, गुड्डू जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।








PATRIKA TV पर देखें खबर







Story Loader