29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हत्या के मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार, रंजिश में चाकू गोदकर की थी दोस्त की हत्या

मृतक की सभी आरोपियों से दोस्ती थी और एक दूसरे के घर पर आना जाना था लेकिन इन सभी की मृतक से रंजिश हो गयी जिसके कारण सभी ने प्लान बनाकर पहले मृतक से झगड़ा किया और...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Jyoti Mini

•

Updated: 19 Jun 2016, 4:29 PM IST

murder

murder

भदोही. चौरी थाना क्षेत्र में एक माह पूर्व एक युवक की चाकू गोद कर दी गयी थी। हत्या के मामले में फरार चल रहे ढाई हजार के इनामी आरोपी को पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया साथ ही घटना में शामिल उसके एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया है।

आरोपियों को मीडिया के सामने पेश करते हुए पुलिस अधीक्षक डा. अरविन्द भूषण पाण्डेय ने बताया कि 19 मई को सूरज उर्फ़ सनी मोदनवाल निवासी चकभुइधर की चाकू गोद कर हत्या कर दी गयी थी जिसके बाद मृतक के परिजनों द्वारा तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में दो आरोपी सोनू और मोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज जा चुका है।

वहीं मुख्य आरोपी देवाशीष उर्फ़ राजा तभी से फरार चल रहा था। उसके गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गयी थी। मुखबीर द्वारा मिली सूचना पर फरार आरोपी देवाशीष और उसके साथ एक अन्य आरोपी रमजान उर्फ़ मुन्ने को परसीपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।

रमजान उर्फ़ मुन्ने भी इस घटना में शामिल था। घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया की मृतक की सभी आरोपियों से दोस्ती थी और एक दूसरे के घर पर आना जाना था लेकिन इन सभी की मृतक से रंजिश हो गयी जिसके कारण सभी ने प्लान बनाकर पहले मृतक से झगड़ा किया और उसे अँधेरे स्थान पर ले जाकर चाकू मारकर हत्या कर दी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को पांच हजार का इनाम दिया है।