
जेल से छूटते ही दोस्तों के साथ करने लगा रंगदारी, फिर पहुंचा जेल
भिलाई. जेल से छूटते ही दोस्तों के साथ शराब पीने के लिए राहगीरों से की अड़ीबाजी। एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया, फिर उसका मोबाइल और दो हजार रुपए छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने पीडि़त आेंकार सिंह (23) की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया। इनमें से एक पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
घटना शुक्रवार रात 11 बजे तुलसी किराना स्टोर के पास
खुर्सीपार पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार रात 11 बजे तुलसी किराना स्टोर के पास से केएलसी जोन २ निवासी पीडि़त ओंकार कोरी घर जा रहा था। वहां पुलिया पर आरोपी पलविंदर सिंह उर्फ छोटू (१९) आकाश शर्मा उर्फ अक्कू (२२) और माजिद खान (२१) बैठे मिले। पलविंदर ने ओंकार से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब उसने मना किया तो तीनों ने मिलकर उसपर डंडे और लात-घूंसों से हमला कर दिया। इस दौैरान धारदार नुकीली चीज से सिर पर घातक वार कर दिया। ओंकार वहीं गिर पड़ा तो उसका मोबाइल, रुपए लेकर तीनों भाग गए। आसपास के लोगों ने ओंकार को अस्पताल पहुंचाया। शनिवार को प्रकरण दर्ज किया गया।
हत्या का आरोपी है पलविंदर
वर्ष २०१७ में संजय प्रसाद की निर्मम हत्या के मामले में पलविंदर सिंह, इंद्रजीत उर्फ टकली और अभिनव पांडेय आरोपी हैं। तीनों को जेल भेजा गया था, जिसमें पलविंदर और इंद्रजीत को कोर्ट से जमानत पर रिहा हो गए थे।
आकाश को खोज रही पुलिस
पुलिस ने बताया कि आकाश शर्मा शातिर बदमाश है। ठगी के मामले में उसे गिरफ्तार करने दबिश दी गई थी, लेकिन वह चकमा देकर निकल गया। उसका कट्टा, खंजर और बाइक पुलिस ने बरामद की थी। वह अभी फरार चल रहा है।
अन्य दो आरोपी फरार
थाना खुर्सीपार टीआई गोपाल वैश्य ने बताया कि आरोपी अपराधी प्रवृत्ति काहैं। उनके खिलाफ हत्या, धोखाधड़ी, मारपीट जैसे कई मामले थाने में हैं। इस घटना में लूट, मारपीट और शराब पीने के लिए जबरिया पैसे की मांग करना की धाराओं में जुर्म दर्ज किया गया है। एक आरोपी को हिरासत में है और अन्य दो आरोपी फरार है।
Updated on:
15 Sep 2018, 9:35 PM IST
Published on:
15 Sep 2018, 9:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.