भिलाई नगर टीआई राजेश बागड़े ने बताया कि घटना गुरुवार-शुक्रवार की रात 12 से 3 बजे के बीच की है। 30 वर्षीय पीडि़ता ने शिकायत में बताया कि उसका पति मेडिकल केयर सप्लायर है। उसने एक नई कार खरीदी है। खुशी में अपने दोस्त चंद्रकांत और नीलेश को को पार्टी देने के लिए घर पर बुलाया था। खाना खाने के बाद पति के साथ दोनों एक कमरे में सो गए। वहीं उसकी पत्नी अपनी डेढ़ साल की बच्ची के साथ दूसरे कमरे में सोई थी। करीब 12 बजे आरोपी चंद्रकांत उसके कमरे में गया और उसके साथ बलात्कार किया।
दरिंदे ने पहले दोस्त की पत्नी का मुंह दबा दिया। फिर उसे धमकाया कि उसके पति और डेढ़ साल की बच्ची की हत्या कर देगा। इस धमकी से वह डर गई। दरिंदे ने उसके साथ मुंहकाला किया। इसके बाद उसके पति के कमरे में जाकर फिर सो गया। सुबह जब उसका पति उठा तो उसे पूरी घटना बताई।