
आधी रात कॉलोनी में डांसिंग कार देखकर मच गया हड़कंप, पुलिस ने कांच से देखा तो युवक और युवती...
भिलाई. आम्रपाली वनांचल सिटी कॉलोनी में आधी रात को ग्रे कलर की एक हिलती कार को देखकर हड़कंप मच गया। लोग दहशत में आ गए। आसपास के लोग सोए थे वे उठ गए। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस कार के पास पहुंची तो एक युवक व युवती कार के अंदर मिले। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
लोगों ने बुलाई पुलिस
जामुल टीआई लक्ष्मण कुमेटी ने बताया कि घटना गुरुवार व शुक्रवार की दरम्यानी रात 2.30 बजे की है। कॉलोनी में रहने वालों ने सूचना दी कि एक कार ग्रे कलर की कॉलोनी के अंदर खड़ी है, जो अपने आप हिल रही है। जबकि कॉलोनी में सन्नाटा छाया हुआ है। उस घटना से आसपास के लोग भी उठ गए।
कार से नीचे उतरा युवक
सूचना पर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम पहुंची और कार के अंदर कांच से देखा। अंदर एक युवक और एक युवती बैठे हुए थे। पुलिस को देखकर मिलन चौक पॉवर हाउस निवासी रविन्द्र पाल कार से नीचे उतरा। पुलिस दोनों को थाने ले गई। युवती के परिजनों को बुलाया गया और उसे समझाइश देकर छोड़ दिया। कार में 8 बोतल शराब भी मिला।
घर के अंदर मिली तीन दिन पुरानी लाश, शराब पीने की आदत थी
भिलाई के एक घर से दुर्गंध आने लगी। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर खोला तो अंदर डिकंपोज लाश मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मॉरच्यूरी में भिजवा दिया।
खुर्सीपार टीआई सुरेन्द्र उके ने बताया कि तेलहा नाला के पास खुर्सीपार निवासी राजेन्द्र नायर (53 वर्ष) ड्राइवर था। उसकी पत्नी और बच्चे केरल में रहते हंै। लॉकडाउन में घर पर ही था। इस बीच दो दिन के लिए सरकारी शराब दुकान खुली थी। उसने शराब खरीदा था और लम्बे समय के अंतराल में उसने अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया। आशंका है कि अधिक शराब पीने की वजह से मौत हो गई। घर में शराब की बोतल मिली है। उसके भाई और रिश्तेदारों को सूचना दे दी गई है।
Published on:
16 May 2020 01:45 pm

बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
