2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीराम मंदिर को मजबूती दे रहा भिलाई इस्पात संयंत्र का सरिया

भूकंपरोधी सरिया का किए आपूर्ति,

less than 1 minute read
Google source verification

भिलाई

image

Abdul Salam

Mar 29, 2023

श्रीराम मंदिर को मजबूती दे रहा भिलाई इस्पात संयंत्र का सरिया

श्रीराम मंदिर को मजबूती दे रहा भिलाई इस्पात संयंत्र का सरिया

भिलाई. छत्तीसगढ़ श्री राम भगवान का ननिहाल है। ऐसे में अयोध्या में तैयार हो रहे भव्य राम मंदिर में प्रदेश की भागीदारी तय थी। राम मंदिर की मजबूती के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र से करीब 190 टन सरिया की आपूर्ति की गई है। वहीं सेल ने अब तक 2500 टन सरिया की आपूर्ति कर चुका है। यह छत्तीसगढ़ वासियों के लिए गर्व का विषय है कि जिस राम मंदिर से देश के एक अरब से अधिक लोगों की आस्था जुड़ी है। वहां मंदिर के निर्माण काम में बीएसपी के स्टील का उपयोग किया जा रहा है।

भूकंपरोधी सरिया का किए आपूर्ति
उत्तरप्रदेश के अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर को खास मजबूती के लिए विशेष तरह के स्टील का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए भिलाई इस्पात संयंत्र से भूकंपरोधी सरिया तैयार किया जा रहा है। 190 टन सरिया की आपूर्ति की जा चुकी है। इसमें 550 डी ग्रेड के 12 मिमी व्यास वाले करीब 120 टन टीएमटी बार और मर्चेंट मिल में उत्पादित समान ग्रेड वाले 32 मिमी व्यास के करीब 65 टन टीएमटी बार शामिल हैं।

सेल के तमाम संयंत्रों ने किया 2500 टन सरिया की आपूर्ति
राम मंदिर परियोजना के लिए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की तमाम इकाइयों ने मिलकर अब तक 2500 टन सरिया की आपूर्ति की है। बीएसपी की मोडेक्स इकाई, बार एंड रॉड मिल में इसका उत्पादन किया गया है। स्थाई यांत्रिक गुणों और आईएस-1786 मानदंडों के मुताबिक उत्पादित अच्छी वेल्डेबिलिटी के उत्पाद हैं।

यहां भी हुआ है उपयोग
सेल-बीएसपी का सरिया का उपयोग परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं, पुलों, राजमार्गों, फ्लाईओवरों, सुरंगों बांधों, थर्मल, ऊंची इमारतों, बांद्रा वर्ली सी-लिंक ब्रिज, सरदार वल्लभभाई पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, आगरा एक्सप्रेस-वे में उपयोग किया जा चुका है।

Story Loader