
भांजी की शादी में स्टेज पर डांस कर रहे इंजीनियर की हार्ट अटैक से मौत, छाया मातम
बालोद/भिलाई। Chhattisgarh news : खुशी कब मातम में बदल जाए ये कुछ कहा नहीं जा सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ है छत्तीसगढ़ के बालोद में। जहां शादी की खुशी एक झटके में ही मातम में बदल गई। किसी ने सोचा नहीं था कि डांस करते हुए भी ऐसी मौत आ जाएगी। दरअसल शादी वाले घर में डांस करते हुए एक शख्स का हार्ट अटैक आने से स्टेज पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक दिलीप राउतकर भिलाई स्टील प्लांट में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर है। वह अपनी भांजी की शादी को लेकर खुश था। बीती रात 12 बजे के करीब दिलीप और उनके रिश्तेदार स्टेज में दूल्हा-दुल्हन के साथ डांस कर रहे थे। इस दौरान दिलीप को सीने में दर्द हुआ, लेकिन लोग कुछ मदद कर पाते इससे पहले ही दिलीप स्टेज पर ही गिर पड़े।
दोस्त केशव ने बताया कि दिलीप को इस तरह गिरते देख लोग हैरान रह गए। लोगों को लगा कि एक्टिंग कर रहा है। आवाज देने पर भी शरीर में किसी तरह की हलचल नहीं होने पर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
स्टेज पर मौत का सामने आया वीडियो
शख्स के मौत का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिलीप नाचने के बाद स्टेज पर ही थोड़ी देर के लिए बैठ जाते हैं, इतने में गिर जाते हैं। ये देखकर लोग घबरा जाते हैं। वहीं अस्पताल ले जाने के बाद लोगों को पता चलता है कि दिलीप की हार्ट अटैक से मौत हो गई है।
दो बेटियों के सर से उठा पिता का साया
दिलीप की मौत के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया है। दिलीप राउतकर के बड़े भाई राजेश डोंगरगढ़ में आई स्पेशलिस्ट हैं। दिलीप की 10 और 12 साल की दो बेटियां हैं। उनके जाने से बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है।
Published on:
10 May 2023 05:10 pm

बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
