
CG Crime : भिलाई में निगरानी बदमाश ने चाकू से किया प्राणघातक हमला, दो आरोपी गिरफ्तार, एक साथी फरार
भिलाई. फरीदनगर निवासी फरहान पर सुपेला थाने का निगरानी गुंडा हंसराज उर्फ हंसू ने चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और फरहान को श्रीशंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया । पुलिस ने आोपियों के खिलाफ धारा 307, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया और निगरानी बदमाश हंसू और डब्बू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरा आरोपी नईम फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
सुपेला टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे की घटना है। अशरफी रोड फरीदनगर निवासी फरहान (43 वर्ष) को आरोपी हंसराज उर्फ हंसू ने 20 हजार रुपए उधार में दिया था। उसका पैसा वापस नहीं कर सका। रात 9 बजे हंसू अपने साथी नईम के साथ पैसा मांगने निजामी चौक पहुंचा। जहां फरहान उसे मिल गया। उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और अपनी जेब से चाकू निकाला और फरहान पर चाकू से हमला कर दिया। उसके दोनों गाल, गला और पैर में गंभीर चोट आई है। वह जमीन पर गिर गया। इधर हंसू, नईम और डब्बू भाग गए। आरोपियों की खोजबीन कर हंसू और डब्बू को गिरफ्तार कर लिया।
Published on:
27 Jan 2023 12:14 pm

बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
