1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahadev Betting App: हिमाचल से लौटकर महादेव की आईडी बेचते 3 गिरफ्तार, किराए में होटल लेकर चला रहे थे ब्रांच

Mahadev Betting App: हिमाचल प्रदेश में ढाई लाख रुपए किराए में होटल लेकर चला रहे थे ब्रांच। आरोपियों के कब्जे से 2 लैपटॉप, 1 टेबलेट, 5 मोबाईल फोन, 3 एटीएम और 1 चेकबुक जब्त किया।

2 min read
Google source verification
Mahadev Betting App

Mahadev Betting App

CG News: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में किराए के होटल में महादेव ऐप आनलाइन सट्टा (Mahadev App Online Satta) चलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूरे होटल को ढाई लाख रुपए में किराए में लेकर कारोबार चला रहे थे। आरोपी हिमांचल से लौटकर भिलाई (Bhilai) में 6 लाख रुपए में आईडी बेचने लगे। इसकी पुलिस को भनक लगी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 2 लैपटॉप, 1 टेबलेट, 5 मोबाईल फोन, 3 एटीएम और 1 चेकबुक जब्त किया। चुक बुक 2 लाख 70 हजार भरा गया था।

एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने पत्रवार्ता में बताया कि शहरी क्षेत्र में लगातार बढ़ते हुए महादेव आईडी के नाम से प्रचालित ऑनलाईन सट्टा अपराधों पर अंकुश लगाने लगातार कार्रवाई की जा रही है। मुखबिर से सूचना मिली कि हिमांचल से आकर लड़के महादेव ऐप की आईजी बेच रहे है। तत्काल आईपीएस निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में टीम गठित की। अम्बेडकर गार्डन सेक्टर-1 पहुंचे। घेराबंदी कर आरोपी ईडब्लूएस 1277 हाउसींग बोर्ड निवासी निखिल मिश्रा पिता शैलेन्द्र मिश्रा (19 वर्ष), सुन्दर विहार कालोनी मकान नं. 210 निवासी विवेक शास्त्री पिता अंगद शास्त्री (21 वर्ष) और 18 नंबर रोड केम्प-1 निवासी अमित सिंह पिता कारेलाल सिंह (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

6 लाख में बेच रहे थे आईडी
पुलिस ने बताया कि आरोपी अमित जवाहर नगर निवासी सोनी पांडेय के कहने पर महादेव ऐप में घुसा। आईडी को खरीदने के लिए नागपुर के इमरान से 6 लाख रूपए में बातचीत हुई। आरोपी के बैंक खाता में हुए सभी ट्रांजेक्शन के संबध में संबधित बैेंक को पत्राचार किया गया है।

4 लोग मिलकर चला रहे थे ब्रांच
आईपीएस निखिल राखेचा ने बताया कि आरोपी युवक हिमाचल प्रदेश में घनोटी शिमला में ढाई लाख रुपए किराए से होटल लेकर महादेव आईडी चला रहे थे। जहां 4 लोग मिलकर महादेव आईडी के 1 ब्रांच में 6 पैनल (साईट) चला रहे थे। 1 माह में 30 लाख रूपए टर्नओवर था। काम में नुकसान होने के कारण शिमला से वापस भिलाई आ गए।

Story Loader