3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनटीए की पहल : अब विद्यार्थी 24 मई तक कर सकेंगे #JEE मेंस का आवेदन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन परीक्षा के आवेदन को लेकर मंगलवार को बड़ी घोषणा की है। जिसमें एनटीए ने अभ्यर्थियों को आखिरी मौका देते हुए जेईई मेन परीक्षा के आवेदन फॉर्म को पूरा करने और फिर से फॉर्म भरने के लिए आखिरी तारीख बढ़ा दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 19 May 2020, 10:00 PM IST

एनटीए की पहल : अब विद्यार्थी 24 मई तक कर सकेंगे जेईई मेंस का आवेदन

एनटीए की पहल : अब विद्यार्थी 24 मई तक कर सकेंगे जेईई मेंस का आवेदन

भिलाई@Patrika. ट्विनसिटी के ऐसे छात्र जो JEE मेंस का आवेदन कर चूक गए थे, उनके पास अब एक और मौका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)ने जेईई मेन परीक्षा के आवेदन को लेकर मंगलवार को बड़ी घोषणा की है। (Bhilai patrika) जिसमें एनटीए ने अभ्यर्थियों को आखिरी मौका देते हुए जेईई मेन परीक्षा के आवेदन फॉर्म को पूरा करने और फिर से फॉर्म भरने के लिए आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

अब ऐसे छात्र 24 मई तक जेईई मेन के लिए आवेदन कर सकेंगे। एनटीई ने इसका सर्कुलर जारी कर दिया है। इसमें जानकारी दी गई है कि छत्रों के लिए जेईई मेन में आवेदन के लिंक को फिर से सक्रिय किया जा रहा है। छात्र 24 मई तक जेईई मेन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन फॉर्म में जरूरी सुधार कर सकते

जो लोग आवेदन कर चुके हैं, वो आवेदन फॉर्म में जरूरी सुधार कर सकते हैं। 24 मई जेईई मेन के आवेदन के लिए आखिरी तारीख है, ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, या किसी कारणवश उनका आवेदन फॉर्र्म अधूरा रह गया है, तो उनके लिए यह एक शानदार मौका है।

हर साल हजारों देते हैं परीक्षा
ट्विनसिटी से हर साल करीब दो से तीन हजार विद्यार्थी जेईई मेंस की परीक्षा में शामिल होते हैं। इनमें से सालाना 700 से जयादा विद्यार्थी जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल होते हैं। अब तक का रिकॉर्ड है कि भिलाई से ही छत्तीसगढ़ टॉपर का निर्धारण होता है। बीते कुछ साल में तो भिलाई के टॉपर्स ने देशभर में नाम कमाया है। ऑल इंडिया रैंक में जगह पक्की की है।

मेंस परीक्षा 16 से 23 जुलाई के बीच कराई जाएगी
बता दें कि जेईई मेंस परीक्षा 16 से 23 जुलाई के बीच कराई जाएगी। एनटीए ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। मेंस के बाद जेईई एडवांस अगस्त महीने में कराने का निर्णय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने लिया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.