1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वर्ण पदक की जगह हेमचंद विवि. के टॉपर्स को मिलेगा कोरोना संकट में नकद इनाम

हेमचंद विवि ने तय किया है कि विद्यार्थियों को विवि गोल्ड मेडल की जगह नकद पुरस्कार देगा। इन विद्यार्थियों को तो पहले से ही मेडल मिल रहे हैं, ऐसे में विवि से मिलने वाली रकम उनकी शिक्षा के लिए काम आ जाएगी।

2 min read
Google source verification

भिलाई

image

Dakshi Sahu

Jun 14, 2020

स्वर्ण पदक की जगह हेमचंद विवि. के टॉपर्स को मिलेगा कोरोना संकट में नकद इनाम

स्वर्ण पदक की जगह हेमचंद विवि. के टॉपर्स को मिलेगा कोरोना संकट में नकद इनाम

भिलाई. हेमचंद यादव विश्वविद्यालय (Durg university ) के टॉपर्स को गोल्ड मेडल पाने के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। कोरोना की वजह से विवि ने स्वर्ण पदक अलंकरण समारोह को निरस्त कर दिया। शैक्षणिक सत्र 2018-19 और 2019-20 की मेरिट सूची के आधार पर 33 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल मिलने हैं। खास बात यह है कि 33 विद्यार्थियों को मेडल दिए जाएंगे, जबकि 39 दानदाताओं ने दान की इच्छा जताई है। जुलाई में यह अलंकरण कार्यक्रम हो सकता है। विद्यार्थियों की भीड़ न लगाते हुए विवि कार्यक्रम की रूपरेखा बनाएगा। हेमचंद विवि ने तय किया है कि विद्यार्थियों को विवि गोल्ड मेडल की जगह नकद पुरस्कार देगा। इन विद्यार्थियों को तो पहले से ही मेडल मिल रहे हैं, ऐसे में विवि से मिलने वाली रकम उनकी शिक्षा के लिए काम आ जाएगी। कार्यपरिषद ने भी इस पर सहमति दे दी है।

मिलेगा नकद इनाम
स्वर्ण पदक अलंकरण समारोह में सबसे खास बात यह है कि इस साल एक छात्र दो गोल्ड मेडल और नकद ईनाम का हकदार बनेगा। प्रत्येक छात्र को दो सत्रों के हिसाब से मेडल और नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसी तरह से एक दानदाता ने अपने परिवार के सदस्य की स्मृति में विषय के लिए अलग से गोल्ड मेडल देने की घोषणा की है। मतलब की सभी विषयों में से किसी एक में जिसके सर्वाधिक अंक होंगे, यह गोल्ड मेडल उक्त विद्यार्थी को दिया जाएगा।

60 हजार रुपए में लाइफ टाइम मेडल
दानदाता से विवि ने गोल्ड मेडल के लिए 60 हजार रुपए का प्रावधान रखा है। यानी जिस दानदाता ने यह रकम दी होगी, उसके नाम से जीवनभर या जब तक विवि रहेगा, ये पुरस्कार उक्त विषय के टॉपर विद्यार्थी को गोल्ड मेडल के तौर पर दिया जाता रहेगा। यह एक तरह से लाइफ टाइम फीस की तरह होगा। विवि प्रशासन का कहना है कि यह कार्यक्रम जल्द कराने के लिए कोशिश रहेगी। कोरोना का कहर कम होते ही विवि इसकी रूपरेखा तैयार करेगा। विवि के रजिस्ट्रार डॉ. सीएल देवांगन ने कहा है कि विद्यार्थियों को इसकी सूचना दी जाएगी।

Story Loader