1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देखो … मुख्यमंत्री ने दी कुम्हारी में 174 करोड़ की सौगात

बड़े तरिया का लोकार्पण,

less than 1 minute read
Google source verification

भिलाई

image

Abdul Salam

Jun 02, 2023

देखो ... मुख्यमंत्री ने दी कुम्हारी में 174 करोड़ की सौगात

देखो ... मुख्यमंत्री ने दी कुम्हारी में 174 करोड़ की सौगात

भिलाई. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को देर शाम कुम्हारी पहुंचे। यहां उन्होंनने 174 करोड़ 45 लाख रूपए से ज्यादा की लागत के 19 कार्यो का लोकार्पण, भूमिपूजन किया। इसमें 45 करोड़ 44 लाख 66 हजार रूपए के 10 विकास कार्यो का लोकार्पण व 129 करोड़ रूपए से अधिक के 9 विकास कार्यो का किया भूमिपूजन शामिल है।

लोकार्पण कार्य में यह है शामिल
मुख्यमंत्री ने जिन कार्यों का लोकार्पण किया, उसमें 26 करोड़ 70 लाख 62 हजार रूपए की लागत से बने बड़ा तालाब कुम्हारी का लोकार्पण, विकास कार्य 80 लाख रूपए की लागत से वार्ड 16 परसदा में राजीव भवन निर्माण 1 करोड़ 8 लाख 91 हजार रूपए की लागत से जंजगिरी चौक से टोल प्लाजा तक म्यूरल आर्ट लेेड स्केपिंग कार्य, 35 लाख 47 हजार रूपए की लागत से डॉ. बीआर अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन में बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य, महामाया उद्यान में अतिरिक्त विकास कार्य एवं मंदिर परिसर में डोम निर्माण कार्यए 31 लाख 9 हजार रूपए की लागत से कुगदा में उद्यान निर्माण कार्य शामिल है। इस मौके पर प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय निकाय मंत्री, शिव डहरिया, नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर मौजूद थे। लेजर लाइट में दिखा सीएम का अक्स, मौजूद लोगों ने तालियों से किया स्वागत।

Story Loader