
सीमेंट बोरियों से लदे ट्रक का बिगड़ा बैलेंस, दुकान की दीवर तोड़कर कमरे में घुसा, इस हाल में परिवार...
भिलाई। CG News : सीमेंट से लोड ट्रक टाउनशिप मुर्गा चौक की तरफ से बोरिया गेट की ओर जा रहा था। थाना के सामने ब्रेकर को क्रास किया और तेजी से आगे बढ़ा। साइबर सेल की बाउंड्री को पार करते ही ट्रक के स्टेयरिंग का लीवर टूट गया।
जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे सिंह किराना दुकान की दीवार को तोड़ते हुए कमरे में घुस गया। गनीमत कमरे में कोई नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। भिलाई भट्टी टीआई विपिन रंगारी ने बताया कि सुबह 6.15 बजे की घटना है। किराना दुकान संचालक अशोक सिंह अपने परिवार के साथ साइबर सेल के पास टीनशेड वाले मकान में रहते है। सामने किराना दुकान है।
धड़ाम से आई आवाज, बाल-बाल बचा परिवार
अशोक सिंह ने बताया कि अक्सर सुबह सभी लोग उठ जाते है। परिवार के साथ पीछे साइड में सुबह की चाय पी रहे थे। उसी समय तेज आवाज आई और मकान हिल गया। दौडक़र देखा तो मौत सामने खड़़ी थी। कुछ देर पहले उनकी पत्नी दुकान से कुछ सामने लेकर घर के पीछे तरफ आई थी उसके बाद यह हादसा हो गया। हालत देखकर पूरा परिवार सिहर गया।
Published on:
25 Nov 2023 09:13 am

बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
