4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भांजे की शादी में भाग लेने आई महिला, समारोह स्थल से 12 तोला सोना हुआ पार

शादी समारोह में भाग लेने आई महिला का 12 तोला सोना और अन्य माल पार हो गया पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गया

2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhilwara news, 12 tola gold jewelry stolen from the wedding ceremony in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

भांजे की शादी में भाग लेने आई महिला, समारोह स्थल से 12 तोला सोना हुआ पार

माण्डल।
कस्बे के शादी समारोह में भाग लेने आई महिला का 12 तोला सोना और अन्य माल पार हो गया। शादी समारोह स्थल का उचक्का ताला तोड़ वारदात को अंजाम दे गया। पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गया । माण्डल थाना पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपित का पता लगाने में जुटी हुई है।

READ: तालाब में नहाने गई दो बहनें, एक डूबने लगी तो दूसरी चीख सुन बचाने दौड़ी, दोनों की हुई मौत


उपनिरीक्षक दातारसिंह के अनुसार भीलवाड़ा के सुभाषनगर निवासी मधु पत्नी महावीर तोषनीवाल भांजे की शादी में भाग लेने के लिए सोमवार को माण्डल आई थी। मेहमानों को माण्डल स्थित माहेश्वरी पंचायत भवन में ठहराया गया था। बुधवार शाम को बारात जाने के बाद मधु कमरे का ताला लगाने के बाद खाना खाने चली गई। पीछे से कोई उचक्का आया और कमरे पर लगे ताले में अंट लगाकर उसे तोड़ दिया।

READ: एक और कठुआ और उन्नाव : मां की चिता की राख भी ठंडी नहीं हुई कि वृद्धा को बनाया दरिंदगी का शिकार

कमरे में रखे बैग से 12 तोला सोने के गहने जिनमें कंदौरा, दो समेत आर्टिफिशियल तीन अंगूठी व अन्य सामान ले गया। कुछ देर बाद मंजू वापस लौटी तो उसे ताला टूटा मिला। यह देखकर उसके होश उड़ गए। कमरे में देखा तो बैग से सामान पार हो गया। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक चंचल मिश्रा व माण्डल पुलिस वहां पहुंची। घटना से आयोजन स्थल पर हड़कम्प मच गया।

कर रहा था रैकी, दो मिनट में अंजाम
पुलिस ने माहेश्वरी पंचायत परिसर में लगे सीसी कैमरे को खंगाला तो वहां एक युवक संदिग्ध हालात में घूमता नजर आया। वह शादी समारोह में शरीक हो गया था और टोह लेता रहा। शाम को किसी के नहीं होने पर मौका पाकर उसने ताला तोड़ दिया। ताला तोडऩे से लेकर गहने ले जाने तक महज दो मिनट में घटना को अंजाम दिया गया।

Story Loader