29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर में 30 जगह, जहां बारिश में हर समय खतरा

नाले में बहकर किशोर की मौत के बाद पत्रिका टीम ने लिया जायजाविभिन्न क्षेत्रों में टूटे मिले नाले व खुले मेन *****

2 min read
Google source verification
शहर में 30 जगह, जहां बारिश में हर समय खतरा

शहर में 30 जगह, जहां बारिश में हर समय खतरा

भीलवाड़ा।
एक किशोर की बुधवार को नाले में बहकर मौत ने नगर परिषद की बदइंतजामी से शहरवासियों को रूबरू करा दिया। राजस्थान पत्रिका की टीम ने गुरुवार को शहर में सफाई व्यवस्था, खुले मेन ***** तथा बड़े नालों का जायजा लिया। शहर में ३० से अधिक एेसी जगह है, जहां बारिश में हर समय खतरा रहता है। इन्हें जल्द दुरस्त कराने की जरूरत है। कई बड़े नालों की दीवार तक गायब है। शहर के कई क्षेत्रों में खुले मेन होल, नाले के टूटे स्लैब मिले। इधर, सभापति राकेश पाठक ने भी सुबह शहर का दौरा किया। शहर के खुले पड़े मेन ***** व बड़े नालों का निरीक्षण किया। मेन ***** बंद करने तथा नालों पर मिट्टी के कट्टे रखवाने के निर्देश दिए।परिषद ने एक माह से शहर में सफाई अभियान चला रखा है। बड़े नालों के साथ गली मोहल्लों के नाले साफ किए जा रहे हैं। सफाई के बाद नालों को ढका नहीं जाता। खुले छोड़ दिए जाते हैं, जो हादसे की वजह बन सकते हैं। बुधवार को मोपेड सवार किशोर भविष्य की मौत नाले में गिरने से हो गई थी। इस हादसे से लोग सहम गए। लोगों को शहर में जगह-जगह टूटे नालों के स्लैब, अति व्यस्त क्षेत्र में खुले नालों से चिंता सताने लगी है।
----
यहां एेसे हालात
स्थान: कॉलेज रोड
स्थिति: बड़े नाले की दीवार टूटी है। वकील कॉलोनी के मुख्य द्वार के पास दोनों ओर से पट्टिया हटा सफाई की पर पट्टियों को पुन: कवर नहीं किया। यहां खुला नाले का खतरा है। परिषद ने रेत के कट्टे रखवा नाला कवर कराया।
स्थान: देवरिया बालाजी मंदिर के पीछे
स्थिति: नाला खतरा बना हुआ है। नाले पर पत्थर की दीवार नहीं है। यहां भी कई बार हादसे हो चुके हैं। शायद नगर परिषद को किसी बड़े हादसे का इंतजार है।
स्थान-रामधाम अण्डरब्रिज से काशीपुरी मार्ग
स्थिति: यह नाला बड़ा है। लेकिन दीवार ही गायब है। केवल नाले पर पत्थर पड़े है। यह नाला शास्त्रीनगर में जाकर मिलता है।
स्थान: राजीव गांधी पार्क के सामने
स्थिति : यहां कोने पर डेयरी है। यहां मेन ***** खुला पड़ा है। उसे बड़े पत्थर लगाकर कवर कर रखा है। इसके पास ही दोपहर बाद फैरो कवर लगाया गया था।
स्थान-कृषि उपज मंडी के सामने
स्थिति: नगर परिषद ने स्काउट गाइड कार्यालय के आगे व मंडी के सामने नाले का निर्माण तो करवाया, लेकिन मेन ***** बंद नहीं किया। इस मार्ग पर आने जाने वाले लोगों को परेशानी होती है।
----------
२४ घंटे में हालात सुधारने की हिदायत
सभापति की अध्यक्षता में परिषद के तकनीकी अधिकारियों एवं सफाई से संबंधित अधिकारियों व निरीक्षकों की बैठक हुई। पाठक ने अधिकारियों से 24 घंटे के अंदर शहर के मेन ***** एवं नालो की टूटी दीवार दुरस्त कराने की हिदायत दी। कुछ ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस दिए। पाठक ने कहा कि बुधवार की घटना दुखद है। मृतक के परिजनों को हर संभव मदद दी जाएगी।

Story Loader