29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता को खाना देकर लौटते बेटे को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

साइकिल पर चेचरे भाई के साथ सवार था मृतक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Rajesh Kumar Jain

•

Updated: 24 Jan 2020, 2:05 AM IST

भीलवाड़ा।

शहर के आजादनगर में पन्नाधाय सर्किल के निकट गुरुवार दोपहर ट्रैक्टर कर टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रतापनगर पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर दुर्घटना का मामला दर्ज किया।


सहायक उपनिरीक्षक रामेश्वरलाल तेली ने बताया कि आजादनगर निवासी प्रवीण (१५) पुत्र विक्रमसिंह रावत चचेरे भाई मुकेश (१८) के साथ रीको स्थित फैक्ट्री में पिता प्रवीण को टिफिन देने गया। वहां से लौटते वक्त मुकेश साइकिल चला रहा था और प्रवीण पीछे बैठा था।

पन्नाधाय सर्किल के निकट एलआइसी ऑफिस के बाहर ट्रैक्टर ने साइकिल को टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार मुकेश उछलकर दूर गिरा जबकि प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई। बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। प्रवीण को तत्काल एमजीएच ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत बताया। सूचना पर परिजन मोर्चरी के बाहर पहुंचे। घर में कोहराम मच गया। प्रतापनगर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया।


मेजा नहर में मिला नवजात का शव


शहर के हरणी महादेव रोड पर तेजसिंह सर्किल के निकट गुरुवार सुबह मेजा बांध की नहर में नवजात का शव मिला। सूचना के बाद भी पौन घंटे तक कोतवाली पुलिस नहीं पहुंची। पुलिस ने बाद में शव को मोर्चरी में रखवाया। वहां पोस्टमार्टम हुआ। उसके बाद शव दफना दिया गया। जानकारी के अनुसार तेजसिंह सर्किल के निकट नहर में नवजात का शव पड़ा था। नवजात नौ महीने का था। माना जा रहा है कि कोई पैदाइश छिपाने की गरज से शव को नहर में फेंक गया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग